पुणे में थाने से महज 100 मीटर दूरी पर पार्किंग में वारदात : सरकारी बस में महिला से दुष्कर्म, आरोपी की पहचान; आक्रोषित लोगों ने की बस में तोड़फोड़
झिझकते हुए पूछा कि लाइटें नहीं जल रही हैं
पुलिस के मुताबिक, घटना सुबह 5.45 से 6.30 बजे के बीच हुई। फुटेज में आरोपी महिला से बात करते दिखा है। पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने उसे दीदी कहकर बुलाया।
पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में पार्किंग में खड़ी एक सरकारी बस में महिला से दुष्कर्म का मामला मिला है। आरोपी की पहचान हो गई है, पुलिस उसकी तलाश में है। जानकारी के अनुसार स्वारगेट बस स्टैंड में खड़ी बस में मंगलवार सुबह 26 साल की महिला से दुष्कर्म किया गया। घटना पुलिस स्टेशन से 100 मीटर की दूरी पर हुई। सीसीटीवी फुटेज से आरोपी को पहचान लिया गया है। पुलिस गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। आरोपी का नाम दत्तात्रेय रामदास है। पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए 8 टीमें बनाई हैं। आरोपी अपराधिक प्रवृत्ति का है। जबकि महिला घरों में काम करती है। वह अपने गांव जाने के लिए बस में चढ़ी थी। घटना से आक्रोषित लोगों ने बस में तोड़फोड़ भी की।
पुलिस के मुताबिक, घटना सुबह 5.45 से 6.30 बजे के बीच हुई। फुटेज में आरोपी महिला से बात करते दिखा है। पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने उसे दीदी कहकर बुलाया। महिला ने उससे गांव जाने वाली बस के बारे में पूछा तो बस में ले गया। बस एक तरफ खड़ी थी, उसमें रोशनी नहीं थी। महिला ने कहा कि उसने झिझकते हुए पूछा कि लाइटें नहीं जल रही हैं, तो उसने उससे कहा कि अन्य यात्री सो रहे हैं, इसलिए अंधेरा है। जैसे ही वह बस में दाखिल हुई, तो उसने दरवाजा बंद किया और रेप किया।
Comment List