दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन के मद्देनजर 16 मेट्रो स्टेशन फिर बंद : डीएमआरसी ने जारी की प्रभावित स्टेशनों की सूची, इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध

प्रदर्शन स्थल से अलग क्षेत्र में तनाव के बाद लिया निर्णय

दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन के मद्देनजर 16 मेट्रो स्टेशन फिर बंद : डीएमआरसी ने जारी की प्रभावित स्टेशनों की सूची, इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो ने सुरक्षा कारणों से गुरुवार सुबह साढ़े 7 बजे से 16 स्टेशनों पर प्रवेश-निकास बंद कर दिया। लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक समेत प्रमुख स्टेशन प्रभावित हैं। हालांकि राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय पर इंटरचेंज सुविधा जारी है। jantara-मंतर पर सुरक्षा बढ़ाई गई।

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के जारी प्रदर्शन के मद्देनज़र दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने गुरुवार को सुबह साढ़े 7 बजे से अगले आदेश तक 16 मेट्रो स्टेशनों का संचालन बंद कर दिया। डीएमआरसी ने सुबह प्रभावित स्टेशनों की सूची जारी की। इनमें लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग और शिवाजी स्टेडियम शामिल हैं।

डीएमआरसी के अनुसार, इन स्टेशनों पर प्रवेश और निकास अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं। राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय स्टेशनों पर हालांकि इंटरचेंज की सुविधा पहले की तरह उपलब्ध रहेगी। यह निर्णय संसद मार्ग पर, प्रदर्शन स्थल से अलग क्षेत्र में, ताजा तनाव की स्थिति पैदा होने के बाद लिया गया। वहीं, जंतर-मंतर के आसपास भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, जहां कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का प्रदर्शन जारी है।

Tags: protest

Post Comment

Comment List

Latest News

3 अक्टूबर को जयपुर में सजेगा राजस्थान फिल्म कार्निवाल, क्षेत्रीय सिनेमा के कलाकारों को मिलेगा सम्मान 3 अक्टूबर को जयपुर में सजेगा राजस्थान फिल्म कार्निवाल, क्षेत्रीय सिनेमा के कलाकारों को मिलेगा सम्मान
राजस्थान फिल्म कार्निवाल 2026 का आयोजन 3 अक्टूबर को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में। कला एवं संस्कृति विभाग के सहयोग...
नीट पेपर लीक पर ठाकरे बंधु एकजुट, 26 जुलाई को मुंबई में छात्रों के समर्थन में निकालेंगे विशाल विरोध मार्च
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण नियंत्रण पर कैबिनेट सचिव की समीक्षा, राजस्थान को दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
अवैध खनन पर यूएन अलर्ट, गुटेरेस बोले- प्राकृतिक संसाधनों की लूट से बढ़ रहे संघर्ष और विस्थापन
माकपा का केंद्र पर हमला: मोदी के दावे पर उठाए सवाल, बेबी ने कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार्य नहीं 
एनआईए में वर्षा ऋतु विशेष निशुल्क पंचकर्म शिविर शुरू, बस्ति चिकित्सा से वात रोगों का होगा उपचार
तरुण चुघ ने साधा राहुल पर निशाना: नीट मुद्दे पर संसद में चर्चा से भागने, विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने का लगाया आरोप