प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने की तैयारी, पुलिस ने लिखी DMRC को चिट्ठी

शुक्रवार रात से ही मेट्रो सेवाओं पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी

प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने की तैयारी, पुलिस ने लिखी DMRC को चिट्ठी
आगामी विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। राजधानी में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शुक्रवार रात से कई प्रमुख मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद करने का निर्णय लिया गया है। राजीव चौक, आईटीओ और मंडी हाउस सहित प्रभावित स्टेशनों के यात्रियों को पूर्व-सूचना जांचने की सलाह दी गई है।

नई दिल्ली। आगामी प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। एहतियात के तौर पर राजधानी के विभिन्न इलाकों में स्थित मेट्रो स्टेशनों को बंद करने का फैसला किया गया है। जुलाई में सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान नई दिल्ली जिला बुरी तरह प्रभावित हुआ था। उस समय सुरक्षा इंतजामों के बावजूद हजारों प्रदर्शनकारी पहुंच गए थे और कई मेट्रो स्टेशनों को बंद करना पड़ा था। इसी अनुभव को देखते हुए इस बार पुलिस पहले से सतर्क है। शुक्रवार रात से ही मेट्रो सेवाओं पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी की गई है।

प्रभावित होने वाले स्टेशनों में जनपथ, पटेल चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, राजीव चौक, नई दिल्ली, मंडी हाउस, आईटीओ, दिल्ली गेट, खान मार्केट, सुप्रीम कोर्ट, कश्मीरी गेट, विश्वविद्यालय, जामिया मिलिया इस्लामिया, लाजपत नगर, शाहदरा और रोहिणी सहित कई स्टेशन शामिल हैं। यात्रियों को यात्रा से पहले मेट्रो की ताजा सूचना जांचने की सलाह दी गई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

मेक्सिको की जेल में हिंसक झड़प : 9 कैदियों की मौत, मृतकों में एक नाबालिग बच्चा भी शामिल मेक्सिको की जेल में हिंसक झड़प : 9 कैदियों की मौत, मृतकों में एक नाबालिग बच्चा भी शामिल
सिनालोआ राज्य की मजाटलान स्थित ‘एल कैस्टिलो’ जेल में कैदियों के बीच हिंसक झड़प में 10 लोगों की मौत हो...
वित्तीय अनियमितताओं पर सवाल, चार मामलों की जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई के निर्देश
प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने की तैयारी, पुलिस ने लिखी DMRC को चिट्ठी
इंटरनेशनल मार्केट की तेजी का असर : फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी, जानें क्या है भाव  
ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी का मामला : विद्याधर नगर में हड़पे 6 लाख रुपए, साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत
जीएसटी सुधारों से निवेश को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री- स्वस्थ परिवार और सुगम कारोबार से समृद्ध राजस्थान का लक्ष्य
कुएं में गिरने से पिता-पुत्र की मौत : पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा, जानें पूरा मामला