इजरायली हमले में ईरानी बासिज बल के प्रमुख गुलामरेजा सुलेमानी की मौत, ईरान ने जताई कड़ी नाराजगी

इजरायली हमले में ईरानी बासिज कमांडर ढेर

इजरायली हमले में ईरानी बासिज बल के प्रमुख गुलामरेजा सुलेमानी की मौत, ईरान ने जताई कड़ी नाराजगी

इजरायल रक्षा बल (IDF) ने सटीक गोलाबारी में ईरानी अर्धसैनिक बल 'बासिज' के कमांडर गुलामरेजा सुलेमानी को मार गिराने का दावा किया है। सुलेमानी पिछले छह वर्षों से रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की प्रमुख इकाई का नेतृत्व कर रहे थे। इजरायल ने उन पर नागरिक दमन और हिंसक बल प्रयोग का गंभीर आरोप लगाया है।

तेल अवीव। इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) ने कहा है कि उसकी गोलाबारी में ईरानी अर्धसैनिक बल 'बासिज' के कमांडर गुलामरेजा सुलेमानी मारे गए हैं। आईडीएफ ने सोशल मीडिया पर यह दावा करते हुए कहा कि कल किए गए एक सटीक हमले में सुलेमानी को निशाना बनाया गया।

गौरतलब है कि, गुलामरेजा सुलेमानी पिछले छह वर्षों से बासिज इकाई के कमांडर के रूप में कार्यरत थे। बासिज ईरान की सेना रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के तहत काम करने वाला एक विशाल अर्धसैनिक बल है। इजरायल ने सुलेमानी पर ईरान में नागरिक प्रदर्शनों के दौरान हिंसक दमन, बड़े पैमाने पर गिरफ्तारियां और बल प्रयोग का नेतृत्व करने का आरोप लगाया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ