होर्मुज में ईरान ने की फायरिंग : भारतीय ध्वज वाले टैंकर समेत 2 जहाज लौटे, एक जहाज में लदे कंटेनरों को नुकसान

आग लगने या पर्यावरणीय खतरे की कोई सूचना नहीं

होर्मुज में ईरान ने की फायरिंग : भारतीय ध्वज वाले टैंकर समेत 2 जहाज लौटे, एक जहाज में लदे कंटेनरों को नुकसान

होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड की गोलीबारी से भारतीय ध्वज वाला सुपरटैंकर समेत दो जहाजों को लौटना पड़ा। कंटेनर जहाज को हल्का नुकसान हुआ। ईरान ने जलडमरूमध्य बंद कर सख्त नियंत्रण का दावा किया। भारत ने कड़ा विरोध जताया, जबकि तेहरान ने ट्रंप के दावों को खारिज करते हुए चेतावनी दी—नाकेबंदी जारी रही तो रास्ता नहीं खुलेगा।

तेहरान। होर्मुज स्ट्रेट में शनिवार को ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स नौसेना की गनबोट््स से गोलीबारी के बाद भारतीय ध्वज वाले एक सुपरटैंकर सहित दो जहाजों को वापस लौटना पड़ा। यह जानकारी शिपिंग मॉनिटर टैंकरट्रैकर्स ने दी।  ब्रिटेन मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस ने भी इस घटना की पुष्टि करते हुए केएमटीओ चेतावनी जारी की। एक कंटेनर जहाज गोलीबारी से प्रभावित हुआ, जिससे कुछ कंटेनरों को नुकसान पहुंचा, हालांकि आग लगने या पर्यावरणीय खतरे की कोई सूचना नहीं है। भारत ने इस मामले में ईरानी राजदूत डॉ. मोहम्मद फतेहअली को तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराया है।

जहाजों को मिल रहे संदेश, होर्मुज बंद कर दिया गया

ऑडियो रिकॉर्डिंग से संकेत मिलता है कि आईआरजीसी की गनबोट्स ने जहाजों पर गोलीबारी की और उन्हें पश्चिम दिशा की ओर मोड़ दिया। घटना में शामिल जहाजों में एक बहुत बड़ा क्रूड कैरियर भी था, जिसमें 20 लाख बैरल इराकी तेल लदा हुआ था। कुछ वाणिज्यिक जहाजों को रेडियो संदेश भी प्राप्त हुए, जिनमें कहा गया कि होर्मुज को अस्थाई रूप से शिपिंग के लिए बंद कर दिया गया है।

ईरान ने स्ट्रेट को बंद किया

Read More बाइक सवार युवती के टॉप को खींचने का मामला : यह गंभीर अपराध, पढ़िए मामले में लागू होती हैं कौन-कौन सी कानूनी धाराएं

इस बीच ईरान ने अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी का हवाला देते हुए होर्मुज़ जलडमरूमध्य को एक बार फिर बंद कर दिया है। ईरानी सशस्त्र बलों ने कहा कि इस रणनीतिक मार्ग पर नियंत्रण अपनी पूर्व स्थिति में लौट आया है और यह अब सख्त निगरानी में रहेगा। ईरान के खातम अल-अंबिया केंद्रीय मुख्यालय ने कहा कि जलडमरूमध्य पूरी तरह सशस्त्र बलों के नियंत्रण में है और उसकी परिचालन स्थिति पूर्ववत रहेगी।

Read More राहुल गांधी ने मैराथन को दिखाई हरी झंडी : संविधान के प्रति प्रतिबद्धता का दिया संदेश, कहा- यह मैराथन अंबेडकर के विचारों और भारतीय संविधान के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक

 

Read More सरकार परिसीमन की आड़ में देश का निर्वाचक मानचित्र बदलना चाहती है : राहुल गांधी

Tags: fire

Post Comment

Comment List

Latest News

शेयर बाजार को वैश्विक कारकों के साथ कंपनियों के तिमाही परिणामों से मिलेगी दिशा, इन शेयरों में दिखेगा जोरदार एक्शन शेयर बाजार को वैश्विक कारकों के साथ कंपनियों के तिमाही परिणामों से मिलेगी दिशा, इन शेयरों में दिखेगा जोरदार एक्शन
बीते सप्ताह शानदार बढ़त के बाद अब निवेशकों की नजर रिलायंस और इंफोसिस जैसी दिग्गज कंपनियों के तिमाही नतीजों पर...
पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में प्रोजेक्ट एक्सपो प्रयोगम : इंडस्ट्री के 15 प्रतिनिधियों ने किया प्रोजेक्ट्स का अवलोकन, स्टूडेंट्स की क्रिएटिविटी देखने को मिली
गौतमबुद्धनगर में श्रम विभाग की सख्त कार्रवाई : 43 संविदाकारों को नोटिस, 10 के लाइसेंस निरस्त
कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा में 85 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने आजमाया भाग्य : कुछ जगहों पर परीक्षार्थी देरी से पहुंचे, कहीं ड्रेस कोड को लेकर विवाद
पीएम मोदी का दावा : तमिलनाडु की राजनीति में लिखा जा रहा है नया अध्याय, राजग इन द्रमुक आउट
मुहाना फल मंडी में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने किया निरीक्षण : प्रयुक्त किए जा रहे रसायनों की जांच की, अधिकारियों ने चेताया- गलत प्रैक्टिस पाए जाने पर होगी सख्त कार्रवाई
होर्मुज संकट के बीच भारत का बड़ा सुरक्षा कवच : 12,980 करोड़ का मैरीटाइम इंश्योरेंस पूल मंजूर; पीएमजीएसवाई-111 को मार्च, 2028 तक बढ़ाया