कमलनाथ का बड़ा बयान : पेट्रोलियम पदार्थों की कोई कमी नहीं, भाजपा ने राहुल गांधी पर लगाया जनता के बीच पैनिक माहौल बनाने का आरोप

सियासी घमासान: कमलनाथ के 'पेट्रोलियम' वीडियो से बैकफुट पर कांग्रेस

कमलनाथ का बड़ा बयान : पेट्रोलियम पदार्थों की कोई कमी नहीं, भाजपा ने राहुल गांधी पर लगाया जनता के बीच पैनिक माहौल बनाने का आरोप

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे ईंधन की कमी को मात्र एक "माहौल" बता रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने इस बयान को लपकते हुए राहुल गांधी पर भ्रामक जानकारी फैलाने का आरोप लगाया। छिंदवाड़ा के इस वीडियो ने ईंधन संकट पर विपक्षी दावों को सियासी विवाद में डाल दिया है।

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे कथित तौर पर पेट्रोलियम पदार्थों के संदर्भ में ये कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि ऐसी कोई कमी नहीं है, केवल एक माहौल बना दिया गया है। कमलनाथ के इस बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी के आला नेतृत्व ने उन्हें निशाने पर ले लिया है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कमलनाथ के इस बयान के माध्यम से उन पर हमला बोलते हुए कहा, ''आख़िरकार कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने भी स्वीकार कर लिया कि देश में एलपीजी और पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है। अपनी ही पार्टी के नेता की बात सुनकर राहुल गांधी को देश में एलपीजी और पेट्रोल-डीजल को लेकर भ्रामक जानकारी फैलाना और जनता के बीच पैनिक माहौल बनाना बंद करना चाहिए।'' वीडियो में कमलनाथ कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, ''ये तो अव्यवस्था है, ऐसी कोई कमी नहीं है, एक माहौल बना लिया गया है कि कमी है, कमी है।''ये वीडियो श्री कमलनाथ के गृह क्षेत्र छिंदवाड़ा का बताया जा रहा है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सीएम सम्राट की मौजूदगी में अरविंद शर्मा ने बिहार विधान परिषद की सदस्यता के लिए भरा नामांकन, मंगल पांडेय ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा सीएम सम्राट की मौजूदगी में अरविंद शर्मा ने बिहार विधान परिषद की सदस्यता के लिए भरा नामांकन, मंगल पांडेय ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा
बिहार भाजपा मुख्यालय प्रभारी सूर्य कुमार शर्मा ने विधान परिषद उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...
ज्ञानभारतम मिशन में राजस्थान अव्वल, 15 लाख से अधिक पांडुलिपियों का सत्यापन
राजस्थान कांग्रेस में जिलों की कार्यकारिणी घोषणा पर सस्पेंस बरकरार, नेताओं की नाराजगी के चलते देरी
‘हीरामंडी‘ के 2 साल पूरे : ताहा शाह बदुशा ने ओवरनाइट सक्सेस की बजाय छोटे-छोटे कदमों से पाई बड़ी सफलता, भंसाली की सीरीज बनी करियर का बड़ा टर्निंग पॉइंट
5 अधिकारी आज सेवानिवृत्त, प्रदेश के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव
1-2 मई को पूर्णिमा पर बाघ-बघेरों का आंकलन, झालाना-आमागढ़ और नाहरगढ़ में तैयारियां पूरी
पूर्व एफबीआई निदेशक ने मारने के लिए कोड भाषा में भेजे संदेश : ट्रंप ने की कोमी की पोस्ट की आलोचना, लिखा- 8647 लिखकर दिया उनकी हत्या का संकेत