खड़गे का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- त्योहारों पर महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, जनता को राहत के लिए उठाएं ठोस कदम

त्योहारों पर बढ़ी कीमतों से आम आदमी परेशान

खड़गे का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- त्योहारों पर महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, जनता को राहत के लिए उठाएं ठोस कदम
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता को बेतुकी बातों में उलझाकर अपनी नाकामियों पर पर्दा डालना चाहती है। खरगे ने त्योहारों के बीच प्याज, चीनी और सरसों तेल की बढ़ती कीमतों का उल्लेख करते हुए सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की।

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने देश में बढ़ती महंगाई को लेकर भारतीय जनता पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ध्यान भटकाने वाले स्टंट और बेतुकी बातों में लोगों को उलझाकर अपनी करतूतों पर पर्दा डालना चाहती है लेकिन कांग्रेस और जनता महंगाई के मुद्दे पर सवाल पूछती रहेगी।

खरगे ने त्योहारों के बीच आम आदमी की रसोई पर पड़ रहे महंगाई के असर का जिक्र करते हुए कहा कि प्याज के दाम एक साल में 59 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं और कई शहरों में यह 50 से 60 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। उन्होंने चीनी की कीमत 60 से 70 रुपये प्रति किलो और कुछ जगहों पर 72 रुपये तक पहुंचने का दावा किया। वहीं, सरसों तेल के दाम 200 रुपये प्रति लीटर से अधिक होने की बात कही। 

कांग्रेस अध्यक्ष ने खाद्य महंगाई दर 5.52 प्रतिशत और थोक महंगाई दर 9.78 प्रतिशत का हवाला देते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों से भाजपा की सरकार है लेकिन 'अच्छे दिनों' में कभी दाल, कभी सब्जी, कभी तेल और कभी चीनी आम आदमी का बजट बिगाड़ती रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को ध्यान भटकाने के बजाय महंगाई पर जवाब देना चाहिए और जनता को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय