खड़गे का केंद्र पर बड़ा हमला: छात्रों पर चलाई गोलियां, पैलेट गन और आंसू गैस के गोले दागे.....कौन लेगा जिम्मेदारी ?

गृह मंत्री से जवाब देने और चर्चा की मांग

खड़गे का केंद्र पर बड़ा हमला: छात्रों पर चलाई गोलियां, पैलेट गन और आंसू गैस के गोले दागे.....कौन लेगा जिम्मेदारी ?
संसद परिसर में विपक्षी सांसदों ने छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री तथा गृह मंत्री से सदन में आकर जवाब देने की मांग की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सरकार की जवाबदेही और चर्चा अनिवार्य है।

नई दिल्ली। संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले बुधवार को संसद परिसर में विपक्षी सांसदों ने मार्च निकालकर विपक्ष के सवालों का जवाब देने और इस मुद्दे पर चर्चा कराने की मांग की। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि उनकी मांग है कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सदन में आएं, बयान दें और सरकार इस मुद्दे पर चर्चा कराए। चर्चा से ही समाधान निकलेगा।

खरगे ने कहा कि गृह मंत्री जिस पद पर हैं, उस पद की जनता के प्रति जिम्मेदारियां हैं और देश लोकतंत्र से चलता है, किसी के राजदरबार से नहीं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि छात्रों पर गोलियां चलाई गईं, पैलेट गन और आंसू गैस के गोले दागे गए तथा लाठीचार्ज किया गया। उन्होंने कहा कि यदि यह सब हुआ है तो इसकी जिम्मेदारी गृह मंत्री को लेनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि संसद का सत्र शुरू हुए कई दिन हो चुके हैं लेकिन पीएम सदन में नहीं आ रहे हैं, जो संसद का अपमान है।

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक