लद्दाख को मिला नया उपराज्यपाल : असीम घोष हरियाणा और गजपति राजू गोवा के राज्यपाल नियुक्त

लद्दाख के उप राज्यपाल पद से ब्रिगेडियर बी. डी. मिश्रा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया

लद्दाख को मिला नया उपराज्यपाल : असीम घोष हरियाणा और गजपति राजू गोवा के राज्यपाल नियुक्त

प्रो. असीम कुमार घोष को हरियाणा और पी अशोक गजपति राजू को गोवा का राज्यपाल तथा कविन्द्र गुप्ता को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है

नई दिल्ली। प्रो. असीम कुमार घोष को हरियाणा और पी अशोक गजपति राजू को गोवा का राज्यपाल तथा कविन्द्र गुप्ता को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति सचिवालय ने सोमवार को यहां बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के उप राज्यपाल पद से ब्रिगेडियर बी. डी. मिश्रा (सेवानिवृत्त) का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और उनके स्थान पर कविन्द्र गुप्ता को लद्दाख का उपराज्यपाल बनाया गया है।

इसके अलावा राष्ट्रपति ने प्रो. असीम कुमार घोष को हरियाणा और पी अशोक गजपति राजू को गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया है। ये सभी नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होंगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प