नोएडा में निर्माणाधीन इमारत में शटरिंग गिरने से बड़ा हादसा : 7वीं मंजिल पर काम कर रहे 2 मजदूरों की नीचे गिरने से मौत, एक गंभीर घायल

क्षेत्र में शांति व्यवस्था स्थापित है

नोएडा में निर्माणाधीन इमारत में शटरिंग गिरने से बड़ा हादसा : 7वीं मंजिल पर काम कर रहे 2 मजदूरों की नीचे गिरने से मौत, एक गंभीर घायल

घायल मजदूर का उपचार जारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मौके पर मजदूरों की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे।

नोएडा। उत्तर प्रदेश के जिला गौतमबुद्धनगर परिक्षेत्र सेंट्रल नोएडा सेक्टर-142 थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन कमर्शियल टावर में बड़ा हादसा हो गया। सेक्टर-144 स्थित निर्माण स्थल पर शटरिंग गिरने से 7वीं मंजिल पर काम कर रहे 3 मजदूर नीचे गिर पड़े। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल है। घटना की सूचना मौके पर स्थानीय पुलिस और स्थलीय निरीक्षण टीम द्वारा राहत बचाव की कार्रवाई शुरू की गई एवं पुलिस द्वारा रविवार को घटनास्थल से जानकारी दी गई, उन्होंने बताया की, हादसे के तुरंत बाद सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। घायल मजदूर का उपचार जारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मौके पर मजदूरों की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे।

सूचना पर डीसीपी सेंट्रल और मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में लापरवाही सामने आने पर ठेकेदार और सुपरवाइजर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, बाद में दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। सेक्टर-142 थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि यह हादसा निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण हुआ प्रतीत होता है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में शांति व्यवस्था स्थापित है।

 

Read More बिटूमिन महंगा : सड़कों की रफ्तार थमी, सैकड़ों प्रोजेक्ट्स पर संकट; निर्माण एजेंसियों के लिए बना पुराने टेंडर पर काम करना घाटे का सौदा

 

Read More रुपये में जारी गिरावट से लाल हुए शेयर बाजार : सेंसेक्स 165 अंक टूटा, इन शेयरों पर रखें नजर

 

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर कांग्रेस चिंतित : जयराम ने पर्यावरण मंत्री को लिखा पत्र, कहा- परियोजना के लिए किए पर्यावरण प्रभाव आकलन अध्ययन अधूरे ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर कांग्रेस चिंतित : जयराम ने पर्यावरण मंत्री को लिखा पत्र, कहा- परियोजना के लिए किए पर्यावरण प्रभाव आकलन अध्ययन अधूरे
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि ग्रेट निकोबार विकास परियोजना का...
लकड़ी फैक्ट्री पर पुलिस ने दी दबिश : बाल श्रम करवाने पर संचालक गिरफ्तार, देखरेख और सुरक्षा का भी नहीं रखा जा रहा था ध्यान
बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली का टायर फटा : लोहे का कवर उखड़कर पैदल जा रहे युवक के सिर में लगा, हादसे में मौत
कर्नाटक में शासन व्यवस्था सत्ताधारी पार्टी में गुटबाजी के आगे लाचार : आंतरिक सत्ता संघर्षों एवं नेतृत्व अनिश्चितता से जूझ रही सरकार, मोदी ने कहा- सत्ता समीकरण बदलने के लिए पुराने सहयोगियों को धोखा देती है कांग्रेस
कृषि विज्ञान भर्ती परीक्षा -2022 पेपर लीक का बड़ा खुलासा: पूर्व आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा सहित 3 गिरफ्तार, 60 लाख में बेचा गया था पेपर
दबाव बनाया तो हमेशा के लिए बंद हो जाएगा होर्मुज जलडमरूमध्य : मिसाइल और ड्रोन इकाइयों ने अपने लक्ष्यों को पहले ही कर लिया है लॉक, मौसवी ने कहा- केवल आदेश का इंतजार
हिमंता सरमा ने राज्यपाल से की मुलाकात : सरकार बनाने का दावा पेश किया, कहा- समृद्ध असम की यात्रा को अधिक गतिशील बनाने के लिए एक बार फिर से प्रतिबद्ध