मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने राहुल गांधी से की मुलाकात: प्रियंका गांधी भी रहीं मौजूद, कई मुद्दों पर बातचीत
नाश्ते पर मुलाकात
18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने भारत आए मलेशिया के प्रधानमंत्री दातो' सेरी अनवर इब्राहिम ने नई दिल्ली में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से नाश्ते पर मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों और विभिन्न वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई।
नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से भारत की यात्रा पर आए मलेशिया के प्रधानमंत्री दातो' सेरी अनवर इब्राहिम ने मुलाकात की और विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। रविवार को दोनों नेताओं के बीच यहां नाश्ते पर मुलाकात हुई। इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मौजूद थीं।
इब्राहिम 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत की पांच दिवसीय यात्रा पर आए हैं। मलेशिया इस वर्ष ब्रिक्स का साझेदार देश है। भारत यात्रा के दौरान श्री इब्राहिम की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी हुई हैं।
Related Posts
Post Comment
Latest News
13 Sep 2026 14:04:30
अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में शनिवार रात काली मोरी फाटक के पास कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर...

Comment List