मनमोहन का जीवन ऊंचाई हासिल करने की देता है प्रेरणा, बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाले व्यक्ति थे सिंह : मोदी

सभी नागरिकों की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की

मनमोहन का जीवन ऊंचाई हासिल करने की देता है  प्रेरणा, बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाले व्यक्ति थे सिंह : मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का जीवन आने वाली पीढिय़ों को विपरीत परिस्थितियों से ऊपर उठकर महान ऊंचाइयों को हासिल करने की प्रेरणा देता है।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का जीवन आने वाली पीढिय़ों को विपरीत परिस्थितियों से ऊपर उठकर महान ऊंचाइयों को हासिल करने की प्रेरणा देता है। सिंह का एम्स में निधन हो गया था।  प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि मोदी ने एक वीडियो संदेश में डॉ. मनमोहन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डॉ. सिंह का निधन देश के लिए एक बड़ी क्षति है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जीवन के हर क्षेत्र में सफलता हासिल करना कोई सामान्य उपलब्धि नहीं है और विभाजन के दौरान भारत आने के बाद बहुत कुछ खोने के बावजूद डॉ. सिंह बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाले व्यक्ति थे। डॉ. सिंह का जीवन आने वाली पीढिय़ों को सिखाता है कि विपरीत परिस्थितियों से कैसे ऊपर उठकर महान ऊंचाइयों को हासिल किया जाए। मोदी ने कहा कि डॉ. सिंह को हमेशा एक दयालु व्यक्ति, एक विद्वान अर्थशास्त्री और सुधारों के लिए समर्पित नेता के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने केन्द्र सरकार में डॉ. सिंह के एक अर्थशास्त्री के रूप में विभिन्न स्तरों पर अनगिनत योगदानों पर प्रकाश डाला व चुनौतीपूर्ण समय में भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर के रूप में डॉ. सिंह की भूमिका की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न पी.वी. नरसिम्हा राव की सरकार में वित्त मंत्री के रूप में डॉ. सिंह ने देश को वित्तीय संकट से निकालकर नये आर्थिक रास्ते पर चलाया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि प्रधानमंत्री के रूप में देश के विकास और प्रगति में डॉ. सिंह के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा, लोगों और देश के विकास के प्रति डॉ. सिंह की प्रतिबद्धता को हमेशा उच्च सम्मान में रखा गया है।

मोदी ने कहा कि सिंह का जीवन उनकी ईमानदारी और सादगी का प्रतिबिंब था। डॉ. सिंह का प्रतिष्ठित संसदीय करियर उनकी विनम्रता, सौम्यता और बुद्धिमत्ता से चिह्नित था। प्रधानमंत्री ने याद किया कि इस वर्ष की शुरुआत में राज्यसभा में डॉ. सिंह के कार्यकाल के अंत में भी उन्होंने सभी के लिए प्रेरणा के रूप में डॉ. सिंह के समर्पण की प्रशंसा की थी। अपनी शारीरिक चुनौतियों के बावजूद, डॉ. सिंह ने अपने संसदीय कर्तव्यों को पूरा करते हुए व्हीलचेयर पर महत्वपूर्ण सत्रों में भाग लिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रतिष्ठित वैश्विक संस्थानों से शिक्षा प्राप्त करने और शीर्ष सरकारी पदों पर रहने के बावजूद, डॉ. सिंह अपनी साधारण पृष्ठभूमि के मूल्यों को कभी नहीं भूले। डॉ. सिंह हमेशा दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी दलों के लोगों से संपर्क बनाए रखते थे और सभी के लिए आसानी से उपलब्ध रहते थे। प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान और बाद में दिल्ली में डॉ. सिंह के साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर उनकी खुली चर्चा को याद किया। उन्होंने डॉ. सिंह के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और सभी नागरिकों की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Read More पुर्तगाल में प्रधानमंत्री ने दिया इस्तीफा : लुइस मोंटेनेग्रो ने संसद में खोया विश्वास मत, एक वर्ष से भी कम समय के कार्यकाल के बाद दिया इस्तीफा 

 

Read More एसीबी का ऑपरेशन 40 प्लस : एसीबी ने अधिकारी के जयपुर के विभिन्न ठिकानों एवं जेडीए कार्यालय में दर्जनभर टीमों ने किया सर्च

Read More मानवता के खिलाफ अपराध का मामला : फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने जारी किया था वारंट

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

होली का पर्व : भद्रा समाप्ति के बाद होगा होलिका दहन, धुलंडी के अवसर पर रंग और गुलाल से खेली जाएगी होली होली का पर्व : भद्रा समाप्ति के बाद होगा होलिका दहन, धुलंडी के अवसर पर रंग और गुलाल से खेली जाएगी होली
राज्य में होली का दो दिवसीय लोक पर्व गुरुवार से शुरू होगा, पहले दिन गुरुवार को होलिका दहन किया जाएगा...
दिल्ली में आप का कई स्थानों पर प्रदर्शन : होली पर मुफ्त सिलेंडर देने के वादे को पूरा करने की मांग, आतिशी ने कहा- महिलाएं कर रही इंतजार, उन्हें सिलेंडर मिलेगा या फिर जुमला 
5 दिवसीय ध्रुवपद यात्रा फेस्टिवल का आयोजन, आरआईसी में होगी फेस्टिवल की शुरुआत
होली पर्व पर आगरा कैंट-असारवा स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन
होली का यह त्योहार डीजीपी उत्कल रंजन साहू ने रंग पर्व पर प्रदेशवासियों को दी बधाई
धुलण्डी के दिन मेट्रो ट्रेन की यात्री सेवाएं आशिंक बन्द, यात्रियों के लिए गुब्बारे एवं बोतलें ले जाने पर रहेगी रोक
बाजार में हथियार लेकर घूमते हुए युवक किया गिरफ्तार, कब्जे से अवैध हथियार बरामद