लेबनान पर इजरायली हमलों की कई देशों ने की निंदा : तनाव कम करने की अपील, सभी पक्षों का एक स्थायी राजनीतिक समाधान की दिशा में काम करने का आग्रह

क्षेत्रीय अखंडता को बनाए रखने के लिए अपने समर्थन की पुष्टि की

लेबनान पर इजरायली हमलों की कई देशों ने की निंदा : तनाव कम करने की अपील, सभी पक्षों का एक स्थायी राजनीतिक समाधान की दिशा में काम करने का आग्रह

लेबनान पर इजरायली हमलों और हिज्बुल्लाह की कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए क्षेत्र में तनाव कम करने की अपील की। संयुक्त बयान में स्थायी राजनीतिक समाधान और लेबनान की भागीदारी पर जोर दिया गया। मार्च से जारी संघर्ष में दोनों पक्षों के हमले तेज हुए, जिससे पश्चिम एशिया में हालात और तनावपूर्ण बने हुए हैं।

मास्को। सत्रह देशों ने लेबनान पर इजरायली हमलों की निंदा की और पश्चिम एशिया में तनाव कम करने की प्रक्रिया में लेबनान को शामिल करने का आह्वान किया। यह जानकारी स्पुतनिक ने उन देशों द्वारा जारी एक संयुक्त बयान के हवाले से दी। इस दस्तावेज पर ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, क्रोएशिया, साइप्रस, डेनमार्क, फिनलैंड, फ्रांस, ग्रीस, आइसलैंड, लक्जमबर्ग, माल्टा, नॉर्वे, पुर्तगाल, स्लोवेनिया, स्पेन, स्वीडन और यूनाइटेड किंगडम के विदेश मंत्रियों ने हस्ताक्षर किए। ब्रिटेन के विदेश कार्यालय द्वारा मंगलवार को जारी बयान में कहा गया, हम क्षेत्रीय तनाव में कमी लाने के प्रयासों में लेबनान को शामिल करने का आह्वान करते हैं और सभी पक्षों से एक स्थायी राजनीतिक समाधान की दिशा में काम करने का आग्रह करते हैं। हम हिज्बुल्लाह द्वारा इजरायल पर किए गए हमलों की कड़ी निंदा करते हैं, जिन्हें तत्काल बंद करना चाहिए। हम लेबनान पर इजरायल द्वारा किए गए बड़े पैमाने पर हमलों की भी कड़ी निंदा करते हैं।

बयान में आगे कहा गया कि देशों ने दोनों पक्षों की हिंसा की निंदा की, इजरायल के साथ सीधी बातचीत के लिए लेबनान की पहल का स्वागत किया और लेबनान की क्षेत्रीय अखंडता को बनाए रखने के लिए अपने समर्थन की पुष्टि की। इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच तनाव दो मार्च को तब शुरू हुआ, जब लेबनानी आंदोलन ने ईरान के खिलाफ अमेरिकी-इजरायली सैन्य अभियान के बीच इजरायली क्षेत्र पर रॉकेट से हमला करना फिर से शुरू कर दिया। इसके जवाब में, इजरायल ने लेबनान के दक्षिणी क्षेत्रों, बेका घाटी और बेरूत के उपनगरों सहित अन्य क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर हमला किया। 16 मार्च को, इजरायली सेना ने आधिकारिक तौर पर दक्षिणी लेबनान अभियान शुरू करने की घोषणा की।

पिछले सप्ताह ईरान और अमेरिका के बीच हुए दो सप्ताह के युद्धविराम की घोषणा के बाद हि•ा्बुल्लाह ने इजरायल के खिलाफ अपने अभियान को रोक दिया लेकिन इजरायल ने 8 अप्रैल को बेरूत और दक्षिणी लेबनान के शहरों पर भीषण हमला किया, जिसके बाद 9 अप्रैल को हिज्बुल्लाह ने अपना अभियान फिर से शुरू कर दिया।

 

Read More कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला : भू-राजनीतिक परिदृश्य में भारत की रणनीतिक स्थिति पर उठाए सवाल, जयराम बोले- देश ने गंवाया अपने राजनयिक नेतृत्व को साबित करने का अवसर

Read More संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में प्रस्ताव गिरा: होर्मुज खोलने की मांग पर चीन-रूस का वीटो, ट्रम्प की धमकी, आज रात ईरान की पूरी सभ्यता खत्म होगी

 

 

Read More सरे राह युवती का टॉप खींचने वाले चार बदमाश गिरफ्तार : पुलिस ने टोंक से पकड़ा, आरोपी मनराज के खिलाफ पूर्व में दर्ज हैं कई आपराधिक प्र्करण

Tags: attacks

Post Comment

Comment List

Latest News

विकास के नाम पर खेजड़ी के वृक्षों पर चली आरी : दो गांवों की रोही में 50 से ज्यादा वृक्षों का सफाया, वन प्रेमियों में रोष विकास के नाम पर खेजड़ी के वृक्षों पर चली आरी : दो गांवों की रोही में 50 से ज्यादा वृक्षों का सफाया, वन प्रेमियों में रोष
क्षेत्र में खेजड़ी जैसे पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण वृक्षों की कटाई का मामला सामने आया। कुंतासर और कितासर भाटियान गांवों...
कच्चा तेल फिर 95 डॉलर के करीब, जानें दाम बढ़ने के कारण
शादी की चौथी सालगिरह पर आलिया-रणबीर का खास सेलिब्रेशन : बर्फीली वादियों से शेयर की तस्वीरें-वीडियो, जानें अभिनेत्री ने क्या कहा
असम CM हिमंता की पत्नी पर विवादित टिप्पणी मामला : सुप्रीम कोर्ट से पवन खेड़ा को बड़ा झटका, अंतरिम जमानत पर स्टे
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, लू की चपेट में ज्यादातर जिले, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम  
डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 21 पैसे मजबूत, 93.17 पर पहुंचा
सम्राट चौधरी बने बिहार में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री : मदरसे से रहा है ताल्लुक, पढ़ें लालू के साथ शुरूआत से लेकर सीएम बनने तक का सफर