दिल्ली में बिल्डिंग में लगी भीषण आग : 3 बच्चों सहित 7 लोगों की मौत, लोगों ने जान बचाने के लिए लगाई इमारत से छलांग

कपड़े और कॉस्मेटिक्स रखे गए थे

दिल्ली में बिल्डिंग में लगी भीषण आग : 3 बच्चों सहित 7 लोगों की मौत, लोगों ने जान बचाने के लिए लगाई इमारत से छलांग

साध नगर में बुधवार सुबह भीषण आग ने तबाही मचा दी। बेसमेंट से शुरू हुई आग ने पूरी इमारत को चपेट में ले लिया। हादसे में तीन बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर घायल हैं। जान बचाने के लिए कुछ लोग कूदे। दमकल और पुलिस की टीमें राहत-बचाव में जुटी हैं।

नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के साध नगर में बुधवार सुबह एक इमारत में भीषण आग लगने से तीन बच्चों सहित सात लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। अग्निशमन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आग लगने के समय एक ही परिवार के नौ सदस्य घर के अंदर फंसे हुए थे। अधिकारी ने कहा, आग एक ऐसी इमारत में लगी, जिसमें बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और चार मंजिलें थीं तथा छत पर टिन का अस्थायी शेड बना हुआ था। बेसमेंट, ग्राउंड और पहली मंजिल पर कपड़े और कॉस्मेटिक्स रखे गए थे, जबकि दूसरी और तीसरी मंजिल का उपयोग रहने के लिए किया जाता था।

अधिकारी ने पुष्टि किया कि इस घटना में तीन बच्चों सहित सात लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दो लोगों ने जान बचाने के लिए इमारत से छलांग लगा दी, जिन्हें घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया। अधिकारी ने यह भी बताया कि अभी कूलिंग और तलाश अभियान जारी है। स्थानीय पुलिस थाने की टीम भी अग्निशमन विभाग की मदद कर रही है।

 

Tags: fire

Post Comment

Comment List

Latest News

जमुनिया आईलैंड में आबाद हो रही जल मानुष की दुनिया, आसपास के इलाकों में भी बढ़ रहा इनका फैलाव जमुनिया आईलैंड में आबाद हो रही जल मानुष की दुनिया, आसपास के इलाकों में भी बढ़ रहा इनका फैलाव
चंबल के साफ पानी और प्राकृतिक माहौल में पनप रहा ऊदबिलाव का कुनबा।
आदित्य धर की दर्शकों से अपील : ‘धुरंधर : द रिवेंज’ देखने के बाद स्पॉइलर शेयर न करें, 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
PWD में नए CE&AS को लेकर हलचल तेज, सुनील जयसिंह और मुकेश भाटी में कशमकश
डीजीसीए ने जारी किए निर्देश : फ्लाइट में एक ही पीएनआर पर बुक टिकट पर साथ-साथ सीट देना अनिवार्य, 60 प्रतिशत सीटों पर नहीं लगेगा अतिरिक्त शुल्क; जानवरों के लिए तैयार करें नीति
जयपुर में सीएसटी टीम की बड़ी कार्रवाई : 22 किलो गांजा और एमडी ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, 2 लाख से अधिक की नकदी बरामद
दिल्ली में बिल्डिंग में लगी भीषण आग : 3 बच्चों सहित 7 लोगों की मौत, लोगों ने जान बचाने के लिए लगाई इमारत से छलांग
राजस्थान दिवस पर ‘उद्यमी संवाद’ में बड़ा ऐलान : नई पॉलिसियों और करोड़ों के प्रोजेक्ट्स से इंडस्ट्री को नई रफ्तार, नई नीतियां और वित्तीय योजनाएं लागू