विधायक पूजा पाल का अखिलेश पर तीखा हमला, बोलीं-भाजपा में अवसर योग्यता और समर्पण से होता है तय

सपा में आगे बढ़ने की संभावनाएं कम

विधायक पूजा पाल का अखिलेश पर तीखा हमला, बोलीं-भाजपा में अवसर योग्यता और समर्पण से होता है तय
सपा छोड़ भाजपा में शामिल हुईं विधायक पूजा पाल ने अखिलेश यादव के सवालों का जवाब देते हुए तंज कसा। उन्होंने कहा कि भाजपा में पाल समाज के सामान्य कार्यकर्ता भी सर्वोच्च पदों पर पहुंच सकते हैं, जबकि सपा में अवसर सीमित परिवारों तक ही सिमटे हैं।

खनऊ। हाल ही में समाजवादी पार्टी (सपा) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुईं महिला विधायक पूजा पाल ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। पूजा पाल ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि अखिलेश यादव ने उनसे पूछा था कि उन्हें भाजपा में शामिल होकर क्या मिला, जिसका वह अब सार्वजनिक रूप से जवाब दे रही हैं। उन्होंने कहा, “मुझे गर्व है कि मैं पाल समाज की बेटी हूं और भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ता हूं। मैं ऐसी पार्टी में हूं, जहां किसी भी सामान्य परिवार से आने वाला व्यक्ति अपनी मेहनत और क्षमता के बल पर सर्वोच्च पद तक पहुंच सकता है। यहां अवसर व्यक्ति की योग्यता और समर्पण से तय होते हैं।”

उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी में पाल समाज का बेटा या बेटी विधायक, सांसद, मंत्री, उपमुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री, राज्यपाल, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति जैसे सर्वोच्च पदों तक पहुंचने की संभावना रखता है। समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि वहां नेतृत्व और राजनीतिक अवसर कुछ सीमित परिवारों और चेहरों तक ही सिमटकर रह गए हैं। उनका कहना था कि सपा में सामान्य कार्यकर्ताओं और समाज के अन्य वर्गों के लिए आगे बढ़ने की संभावनाएं पहले भी सीमित थीं और आज भी वैसी ही हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

बिहार में बेरोजगारी-भर्ती अनियमितताओं पर राजद का लोकभवन मार्च : तेजस्वी यादव हिरासत में, पुलिस ने चलाई वाटर कैनन बिहार में बेरोजगारी-भर्ती अनियमितताओं पर राजद का लोकभवन मार्च : तेजस्वी यादव हिरासत में, पुलिस ने चलाई वाटर कैनन
प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, बेरोजगारी और छात्र आंदोलनों में पुलिस कार्रवाई के विरोध में राजद ने लोकभवन मार्च निकाला।...
कांग्रेस ने युवाओं को जोड़ने के लिए पंचायत टास्क फोर्स का किया गठन, युवाओं को चिन्हित कर करेगी प्रशिक्षित
राजस्थान में सूखे की दस्तक! गहलोत बोले- पदमपुर-घड़साना की तस्वीरें पूरे प्रदेश के लिए चेतावनी
खड़गे पर टिप्पणी से गरमाई सियासत : कांग्रेस का BJP पर हमला, खेड़ो बोले- दलित नेता को अपमानित करने वाली सोच बेनकाब
रक्षाबंधन पर बहनों को रोडवेज की सौगात, 2 दिन तक बसों में कर सकेंगी निःशुल्क यात्रा
उद्घाटन के बाद मंडोर अस्पताल पर ताला : स्टाफ और संसाधनों का अभाव, गहलोत बोले- मरीजों को नहीं मिल रहा लाभ
निकाय चुनाव की तारीख की घोषणा : आचार संहिता लागू, जानें कब होगा मतदान