मोदी ने 61 हजार युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र : कौशल से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता, कहा- देश में युवाओं के लिए रोजगार के अनगिनत अवसर

वित्तीय सेवाओं जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी सेवाएं शुरू करेंगे

मोदी ने 61 हजार युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र : कौशल से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता, कहा- देश में युवाओं के लिए रोजगार के अनगिनत अवसर

प्रधानमंत्री ने कहा कि युवाओं को कौशल से जोड़ना और उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर देना सरकार की प्राथमिकता रही है।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को यहां रोजगार मेले में देश के 61,000 से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं के नियुक्ति पत्र प्रदान किये और समारोह को ऑनलाइन संबोधित करते हुए कहा कि भारत दुनिया की एकमात्र बड़ी अर्थव्यवस्था है, जिसने एक दशक में अपनी सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) को दोगुना किया है। मोदी ने इन नियुक्ति पत्रों को नेशन बिल्डिंग इनविटेशन लेटर और विकसित भारत के निर्माण को गति देने वाला संकल्प पत्र करार देते हुए कहा कि वर्ष 2026 का यह आरंभ युवाओं के जीवन में नई खुशियों की शुरुआत लेकर आया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि युवाओं को कौशल से जोड़ना और उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर देना सरकार की प्राथमिकता रही है। उन्होंने बताया कि सरकारी भर्तियों को मिशन मोड पर करने के लिए शुरू किया गया रोजगार मेला अब एक संस्थान बन चुका है, जिसके जरिए लाखों युवाओं को विभिन्न विभागों में नियुक्तियां मिली हैं। आज देश के स्थानों पर यह मेला आयोजित किया जा रहा है, जहां से युवा शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और वित्तीय सेवाओं जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी सेवाएं शुरू करेंगे।

देश की आर्थिक प्रगति का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 10 वर्षों की तुलना में भारत में ढाई गुना से अधिक विदेशी निवेश आया है, जिसका सीधा अर्थ यह हुआ कि देश में युवाओं के लिए रोजगार के अनगिनत अवसर हैं। प्रधानमंत्री ने इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में छह गुना वृद्धि और ऑटो उद्योग की तेज प्रगति का उदाहरण देते हुए कहा कि 2025 में दो पहिया वाहनों की बिक्री दो करोड़ के पार पहुंचना देश की बढ़ती क्रय शक्ति को दर्शाता है।

 

Read More पार्क में बैठी युवती से बाल खींचे :  बचाव में आए भाई के साथ मारपीट, गालियां देकर की छेड़छाड़

Read More एनएचएआई ने की महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत  : राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल पर 5,100 से अधिक महिला कर्मचारी तैनात, संचालकों ने सर्वसम्मति से लिया फैसला

Read More 'भारत माँ का सिर मत झुकाओ': अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार के ट्रंप के सामने झूकने पर उठाए सवाल, बोले-भारत को रूस से तेल खरीदने की इजाजत देने वाला अमेरिका होता कौन है ?

 

 

नारी शक्ति के बढ़ते योगदान पर प्रधानमंत्री ने कहा कि आज के आयोजन में 8,000 से ज्यादा बेटियों को नियुक्ति पत्र मिले हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 11 वर्षों में देश के कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी करीब दो गुनी हुई है और महिला स्वरोजगार की दर में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।  उन्होंने स्टार्टअप्स और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम में महिला संस्थापकों और निदेशकों की बढ़ती संख्या को देश के लिए शुभ संकेत बताया।
प्रधानमंत्री ने नवनियुक्त कर्मचारियों को 'नागरिक देवो भव' का मंत्र देते हुए उन्हें अपने कार्यस्थल पर छोटे-छोटे सुधार करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि ईज ऑफ लिविंग और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को स्थानीय स्तर पर सरकारी कर्मचारी की नियत से ही ताकत मिलती है। उन्होंने युवाओं से आई-गॉड कर्मयोगी प्लेटफॉर्म का उपयोग कर खुद को लगातार अपग्रेड करने का आह्वान किया। मोदी ने अंत में विश्वास जताया कि इन्हीं युवाओं के माध्यम से 2047 तक भारत एक विकसित राष्ट्र बनेगा। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भी युवाओं को संबोधित किया। 

 

Tags: modi

Post Comment

Comment List

Latest News

केरल में औद्योगिक क्रांति: एर्नाकुलम में 250 करोड़ की लागत से नया लॉजिस्टिक पार्क स्थापित, आर्थिक विकास और रोजगार सृजन में भी मिलेगा लाभ केरल में औद्योगिक क्रांति: एर्नाकुलम में 250 करोड़ की लागत से नया लॉजिस्टिक पार्क स्थापित, आर्थिक विकास और रोजगार सृजन में भी मिलेगा लाभ
केरल के अलुवा में ₹250 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक वेयरहाउसिंग और इंडस्ट्रियल पार्क का उद्घाटन किया गया। एनडीआर वेयरहाउसिंग...
जयपुर में ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’: ड्रग्स माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, 281 आरोपी गिरफ्तार
फर्जी ताइक्वांडो प्रमाणपत्र से शिक्षक भर्ती में घोटाले का खुलासा, 20 आरोपी गिरफ्तार
घरेलु और व्यवसायिक गैस सिलेण्डर की कालाबाजारी पर रोक लगाओ: माकपा
प्रभा खेतान फाउंडेशन की 'सहयोग' पहल के तहत: रविवार को अशोक क्लब में होगा आयोजन, अनुराग माइनस वर्मा की पुस्तक 'द ग्रेट इंडियन ब्रेन रॉट' पर होगी चर्चा
हीट वेव के दौरान आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए सुदृढ़ व्यवस्थाओं के दिए निर्देश
चैत्र अमावस्या मेला 2026: बरेली-भुज एक्सप्रेस रेलसेवा का लोदीपुर बिशनपुर स्टेशन पर ठहराव