मोदी सेशेल्स रवाना : हर्मिनी के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता, लोगों की प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए करेंगे कार्य

राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लेंगे

मोदी सेशेल्स रवाना : हर्मिनी के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता, लोगों की प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए करेंगे कार्य
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27–29 जून तक सेशेल्स की तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर रहेंगे। राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के निमंत्रण पर वह राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्य अतिथि बनेंगे और सेशेल्स की नेशनल असेंबली को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे। मोदी ने कहा, यह यात्रा द्विपक्षीय संबंधों, समुद्री सहयोग और सुरक्षित, समृद्ध हिन्द महासागर के साझा विजन को नई मजबूती देगी।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उम्मीद जताई है कि उनकी सेशेल्स यात्रा दोनों देशों के संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने के साथ-साथ हिन्द महासागर क्षेत्र में समुद्री सहयोग को सुदृढ़ करेगी तथा सुरक्षित, शांतिपूर्ण और समृद्ध हिन्द महासागर क्षेत्र के साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाएगी। मोदी ने 3 दिन की यात्रा पर सेशेल्स रवाना होने से पहले कहा कि वह राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के निमंत्रण 27 से 29 जून तक सेशेल्स की राजकीय यात्रा पर रहेंगे वह मुख्य अतिथि के रूप में सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लेंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सेशेल्स भारत का महत्त्वपूर्ण समुद्री पड़ोसी और हमारे महासागर दृष्टिकोण तथा वैश्विक दक्षिण के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता का प्रमुख साझेदार है। उन्होंने कहा, इस वर्ष हम अपने राजनयिक संबंधों की स्थापना की 50वीं वर्षगाँठ भी मना रहे हैं, जो पारस्परिक विश्वास, साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, विविधता के सम्मान और हमारे लोगों के बीच गहरे आत्मीय संबंधों पर आधारित हैं। राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी की इस वर्ष फरवरी की भारत की सफल राजकीय यात्रा का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, मैं हमारी स्थायी मित्रता को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से होने चर्चाओं की प्रतीक्षा कर रहा हूँ। हम मिलकर अपने लोगों की प्रगति को आगे बढ़ाने तथा हिन्द महासागर क्षेत्र में सुरक्षा और समृद्धि को प्रोत्साहित करने के लिए कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि उन्हें सेशेल्स की नेशनल असेंबली को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बनने का सम्मान प्राप्त होगा। यह ऐतिहासिक अवसर उन सशक्त लोकतांत्रिक मूल्यों और संसदीय परंपराओं का प्रतीक है, जो हमारे दोनों देशों को एक-दूसरे से जोड़ती हैं। मोदी ने कहा कि वह सेशेल्स में बसे भारतीय समुदाय के लोगों से मिलने के लिए भी उत्सुक हैं, जिसने पीढ़ियों से भारत और सेशेल्स के बीच विशेष मित्रता को सशक्त बनाया है तथा दोनों देशों के बीच एक जीवंत सेतु के रूप में कार्य किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनकी यह यात्रा दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले रहे संबंधों को और अधिक गहरा करेगी, हिन्द महासागर क्षेत्र में समुद्री सहयोग को सुदृढ़ बनाएगी तथा सुरक्षित, शांतिपूर्ण और समृद्ध हिन्द महासागर क्षेत्र के साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाएगी।

Tags: modi

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली में महिलाओं को 2500 रुपये मासिक सहायता योजना शुरू, 1 सितंबर से खातों में आएगी राशि दिल्ली में महिलाओं को 2500 रुपये मासिक सहायता योजना शुरू, 1 सितंबर से खातों में आएगी राशि
दिल्ली सरकार ने महिलाओं को 2,500 रुपये प्रति माह वित्तीय सहायता देने वाली दिल्ली लक्ष्मी योजना की औपचारिक शुरुआत कर...
एलन कोचिंग संस्थान की छात्रा ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
नागेंद्र के इस्तीफे की अटकलों पर शिवकुमार ने लगाया विराम, कहा- इस्तीफे का सवाल ही नहीं
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने दी ओणम की शुभकामनाएं, कहा- यह एक जीवंत और उल्लासपूर्ण त्योहार
तिब्बत सीमा से लगे नेपाल में बाढ़ का कहर, 28 सुरक्षाकर्मी लापता; कई गांव और प्रोजेक्ट साइट्स तबाह
निकाय चुनाव में नामांकन पत्र के साथ इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत, जानें
खड़गे का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- त्योहारों पर महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, जनता को राहत के लिए उठाएं ठोस कदम