मोदी ने इथियोपिया के प्रधानमंत्री से की मुलाकात : रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने पर की चर्चा, क्षमता निर्माण जैसे प्रमुख क्षेत्रों में प्रगति की भी समीक्षा

विभिन्न बहुपक्षीय मंचों पर मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई

मोदी ने इथियोपिया के प्रधानमंत्री से की मुलाकात : रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने पर की चर्चा, क्षमता निर्माण जैसे प्रमुख क्षेत्रों में प्रगति की भी समीक्षा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इथियोपिया के प्रधानमंत्री डॉ. अबी अहमद अली से मुलाकात कर द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा की। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर हुई वार्ता में आर्थिक सहयोग, रक्षा-सुरक्षा और क्षमता निर्माण पर चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय-अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचार साझा किए और बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को यहां इथियोपिया के प्रधानमंत्री डॉ. अबी अहमद अली के साथ द्विपक्षीय बातचीत की और रक्षा तथा सुरक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की समीक्षा की। आज से शुरू हुए दो दिन के ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के इतर हुई इस बातचीत में दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा की। दोनों पक्षों ने आर्थिक सहयोग, रक्षा एवं सुरक्षा साझेदारी तथा क्षमता निर्माण जैसे प्रमुख क्षेत्रों में हुई प्रगति की भी समीक्षा की।

द्विपक्षीय बातचीत में दोनों नेताओं ने परस्पर महत्व के क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के उन मुद्दों पर भी विचार साझा किए। उन्होंने विभिन्न बहुपक्षीय मंचों पर मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। मोदी ने शिखर सम्मेलन में इथियोपिया की भागीदारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि इथियोपिया की मौजूदगी से ग्लोबल साउथ (विकासशील देशों) की सामूहिक आवाज को मजबूत करने में मदद मिली है।

Tags: modi

Post Comment

Comment List

Latest News

नगरीय निकाय चुनावों के स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन पर मुख्य सचिव ने राज्य निर्वाचन आयुक्त को दी बधाई, रिकॉर्ड मतदान पर जताई प्रसन्नता नगरीय निकाय चुनावों के स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन पर मुख्य सचिव ने राज्य निर्वाचन आयुक्त को दी बधाई, रिकॉर्ड मतदान पर जताई प्रसन्नता
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजेश्वर सिंह से भेंट कर प्रदेश में नगरीय निकाय चुनावों के...
हरीश रावत का कांग्रेस कार्य समिति से इस्तीफा : आलाकमान को भेजा त्यागपत्र, क्या आलाकमान करेगा स्वीकार?
पुतिन ने की यूरोप की ऊर्जा नीति की आलोचना : यूक्रेन संकट के लिए पश्चिमी दबाव को ठहराया जिम्मेदार, कहा- रूस ने दी थी चेतावनी
निगम आयुक्त आकर बताएं चारदीवारी के मुख्य मार्गों से क्यों नहीं हटाए अवैध निर्माण : हाईकोर्ट
भगवान श्री देवनारायण की पदयात्रा रवाना : उमड़े श्रद्धालु, दर्शन के लिए लगी कतारें
मोदी ने इथियोपिया के प्रधानमंत्री से की मुलाकात : रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने पर की चर्चा, क्षमता निर्माण जैसे प्रमुख क्षेत्रों में प्रगति की भी समीक्षा
मतदान खत्म होते ही भाजपा प्रत्याशी और पति लापता, अपहरण की शिकायत से मचा हड़कंप