मोदी ने स्मृति दिवस पर पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि : उनका अटूट समर्पण लोगों की सुनिश्चित करता है सुरक्षा, कहा- वह साहस और दृढ़ संकल्प के उदाहरण 

बहादुरी के प्रति राष्ट्र की सराहना को दर्शाती है

प्रधानमंत्री का यह बयान ऐसे दिन आया है जब राष्ट्र 21 अक्टूबर, 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स में चीनी हमले में शहीद हुए 10 केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों की स्मृति में पुलिस स्मृति दिवस मना रहा है।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुलिस स्मृति दिवस पर राष्ट्र की रक्षा के लिए निस्वार्थ भाव से सेवा करने वाले पुलिस कर्मियों की बहादुरी और बलिदान को श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि पुलिस स्मृति दिवस पर हम अपने पुलिसकर्मियों के साहस को सलाम करते हैं। उनका दृढ़ समर्पण हमारे राष्ट्र और लोगों को सुरक्षित रखता है। संकट और जरूरत के समय में उनकी बहादुरी और प्रतिबद्धता सराहनीय है।

प्रधानमंत्री का यह बयान ऐसे दिन आया है जब राष्ट्र 21 अक्टूबर, 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स में चीनी हमले में शहीद हुए 10 केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों की स्मृति में पुलिस स्मृति दिवस मना रहा है। यह दिन उन सभी पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है, जिन्होंने कर्तव्य पालन में सर्वोच्च बलिदान दिया है। प्रधानमंत्री की श्रद्धांजलि पुलिस कर्मियों की अटूट प्रतिबद्धता और बहादुरी के प्रति राष्ट्र की सराहना को दर्शाती है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनका अटूट समर्पण हमारे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करता है। वे साहस और दृढ़ संकल्प के उदाहरण हैं। 

Tags: modi

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रंप का मैक्रों को झटका:  जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज ट्रंप का मैक्रों को झटका: जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के आपातकालीन G7 बैठक के सुझाव को खारिज कर दिया...
MSME सेक्टर को बड़ी सौगात: केंद्र सरकार ने की भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक को 5,000 करोड़ रुपये की इक्विटी सहायता देने की घोषणा
गणतंत्र दिवस को लेकर जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा सख्त, जांच में लग रहा ज्यादा समय
पीएम-कुसुम योजना में श्रेष्ठ उपलब्धि के लिए राजस्थान डिस्कॉम्स को गोल्ड अवॉर्ड, मनोहर लाल ने ऑल इण्डिया डिस्कॉम्स एसोसिएशन के वार्षिक सम्मान समारोह में किया सम्मानित
मणिपुर में सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई, कई उग्रवादी गिरफ्तार
दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, फुलेरा-रेवाडी रेलसेवा और रेवाडी-फुलेरा रेलसेवा 29 जनवरी को रहेगी रद्द 
मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को लेकर भाजपा का डीएमके पर तंज, कहा-हिंदू विरोधी मानसिकता हुई उजागर