भूटान से लौटे मोदी : दिल्ली विस्फोट के घायलों से अस्पताल में की मुलाकात, पीड़ितों ने बयां किया दर्द

षड़यंत्र में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा

भूटान से लौटे मोदी : दिल्ली विस्फोट के घायलों से अस्पताल में की मुलाकात, पीड़ितों ने बयां किया दर्द

प्रधानमंत्री ने विस्फोट में घायल लोगों से बातचीत कर उनकी तबियत के बारे में पूछा और डॉक्टरों से उनके उपचार के बारे में जानकारी ली।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भूटान यात्रा से लौटते ही यहां लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में दिल्ली विस्फोट में घायल हुए लोगों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना। मोदी विस्फोट के एक दिन बाद भूटान की 2 दिन की यात्रा पर गए थे और दोपहर वहां से लौटते ही वह हवाई अड्डे से सीधे अस्पताल पहुंचे और घायलों से मिले। डॉक्टरों और अधिकारियों ने उन्हें उपचार से संबंधित जानकारी से अवगत कराया। वहीं पीड़ितों ने भी प्रधानमंत्री को अपना दर्द बयां किया। 

प्रधानमंत्री ने विस्फोट में घायल लोगों से बातचीत कर उनकी तबियत के बारे में पूछा और डॉक्टरों से उनके उपचार के बारे में जानकारी ली। मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि एलएनजेपी अस्पताल में दिल्ली विस्फोट में घायल हुए लोगों से मिला। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। इस षड़यंत्र के लिए जिम्मेदार लोगों को न्याय के कठघरे में लाया जाएगा। शाम लाल किले के निकट हुए कार विस्फोट में 13 लोगों की मौत हो गयी थी और 20 से अधिक घायल हैं। मोदी ने भूटान की राजधानी थिम्पू में भी एक कार्यक्रम में कहा था कि इस षड़यंत्र में शामिल लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा। 

Tags: modi

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कोलकाता में बाबरी मस्जिद विवाद पर भड़के बागेश्वर बाबा, बोलें-''सनातनी चाहिए, तनातनी नहीं'' कोलकाता में बाबरी मस्जिद विवाद पर भड़के बागेश्वर बाबा, बोलें-''सनातनी चाहिए, तनातनी नहीं''
कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में लाखों लोगों ने एक साथ भगवद् गीता का पाठ किया। कार्यक्रम का आयोजन सनातन...
सीएमओ में बैठक : सूचना आयुक्त के रिक्त पदों पर होगी नियुक्ति, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी विशेष रूप से मौजूद
अजय माकन ने राज्यसभा में उठाया अरावली पहाड़ियों की नयी परिभाषा का मुद्दा, वापस लेने का किया आग्रह
राहुल गांधी मानहानि केस में मंगलवार को होगी एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई, जानें पूरा मामला
बूढ़ादीत के लाखसनीजा गांव का मामला: देर रात घर में घुसकर 70 वर्षीय वृद्धा की हत्या, बहू भी गंभीर घायल
सुनील शर्मा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त, राज्यपाल ने जारी किए आदेश
9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन A की खुराक, निमोनिया के घातक प्रभाव में कमी