मोदी ने साने ताकाइची से की फोन पर बात : रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी पर की चर्चा, दोनों नेताओं ने भारत-जापान के मजबूत संबंधों को बताया अत्यंत महत्वपूर्ण 

महिला प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया था

मोदी ने साने ताकाइची से की फोन पर बात : रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी पर की चर्चा, दोनों नेताओं ने भारत-जापान के मजबूत संबंधों को बताया अत्यंत महत्वपूर्ण 

वैश्विक साझेदारी को आगे बढ़ाने के अपने साझा दृष्टिकोण पर चर्चा की। हम इस बात पर सहमत हुए कि वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए भारत-जापान के मजबूत संबंध अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।  

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान की नव नियुक्त प्रधानमंत्री साने ताकाइची के साथ फोन पर बात की और दोनों नेताओं ने विशेष रूप से भारत-जापान रणनीतिक तथा वैश्विक साझेदारी को मजबूत बनाने के बारे में चर्चा की। मोदी ने प्रधानमंत्री ताकाइची को पदभार ग्रहण करने पर बधाई और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं ने वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए भारत-जापान के बीच मजबूत संबंधों को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। बाद में मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची के साथ गर्मजोशी से बातचीत हुई। पदभार ग्रहण करने पर उन्हें बधाई दी और आर्थिक सुरक्षा, रक्षा सहयोग और प्रतिभा गतिशीलता पर ध्यान केंद्रित करते हुए भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को आगे बढ़ाने के अपने साझा दृष्टिकोण पर चर्चा की। हम इस बात पर सहमत हुए कि वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए भारत-जापान के मजबूत संबंध अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।  

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक वक्तव्य जारी कर बताया कि दोनों नेताओं ने आर्थिक सुरक्षा, रक्षा सहयोग और प्रतिभाओं के आवागमन पर विशेष ध्यान देते हुए भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को अधिक मजबूत बनाने के साझा ²ष्टिकोण पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए भारत-जापान के मजबूत संबंध अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। साने ताकाइची को पिछले सप्ताह ही जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया था। 

 

Tags: modi

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच गैस सिलेंडर संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।...
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार
अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना