वेनेजुएला में दो शक्तिशाली भूकंपों से तबाही, हजारों लोगों के प्रभावित होने की आशंका, राष्ट्रीय आपातकाल घोषित

7.5 की तीव्रता से तबाही

वेनेजुएला में दो शक्तिशाली भूकंपों से तबाही, हजारों लोगों के प्रभावित होने की आशंका, राष्ट्रीय आपातकाल घोषित
वेनेजुएला में एक मिनट के भीतर 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंपों ने भारी तबाही मचाई है। राजधानी काराकस में 22 मंजिला इमारत ढहने से कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर सुनामी की चेतावनी जारी की है।

काराकस। दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में बुधवार को एक मिनट के भीतर आए दो शक्तिशाली भूकंपों ने व्यापक तबाही मचा दी। पहले भूकंप की तीव्रता 7.2 और दूसरे की 7.5 मापी गई। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि राजधानी काराकस समेत कई शहरों में इमारतें हिल गईं और लोगों में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने की आशंका है, हालांकि मृतकों और घायलों के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया गया है।

सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में ला गुएरा, अरागुआ, काराबोबो और फाल्कॉन शामिल हैं। राजधानी काराकस में एक 22 मंजिला इमारत के ढह जाने की खबर है, जिसके मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। राहत एवं बचाव दल लगातार प्रभावित क्षेत्रों में अभियान चला रहे हैं।

भूकंप के बाद तटीय इलाकों के लिए सुनामी चेतावनी जारी की गई है। वहीं, ब्राजील और कोलंबिया के कुछ हिस्सों में भी झटके महसूस किए गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की है। विशेषज्ञों ने आने वाले दिनों में कई आफ्टरशॉक की संभावना जताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
वैशाली नगर स्थित मेलोडे होटल के कमरा नंबर 204 में पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों और एक युवती को...
जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश
राजस्थान में सड़क सुरक्षा पर खर्च बढ़ा: हादसों में कमी नहीं, सड़क सुरक्षा पर लगातार बढ़ा फोकस; लेकिन दुर्घटनाओं का आंकड़े चिंताजनक
विद्याधरनगर में चाकूबाजी के बाद युवक की मौत, आरोपी की तलाश तेज
108 देशों की छात्राओं का अंतरिक्ष मिशन तैयार, ‘माल्य’ थर्मल कैमरा अंतरिक्ष से धरती के तापमान पर रखेगा नजर लगातार
म्यांमार में रोहिंग्या पर अत्याचार जारी, यूएन रिपोर्ट में अराकान आर्मी और सेना पर गंभीर आरोप
खड़गे-राहुल ने पीएम को लिखा संयुक्त पत्र: जाति जनगणना की प्रक्रिया पर जताई चिंता, प्रमाणित जाति सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग