पेरू में नदी तट से टकराया नौसेना का जहाज : खोज और बचाव अभियान जारी, 2 लोगों की मौत
एक व्यक्ति लापता
पेरू के लॉरेटो क्षेत्र में अमेजन नदी पर तड़के एक नौसेना का जहाज नदी के तट से टकरा जाने से 2 लोगों की मौत हो गई।
लीमा। पेरू के लॉरेटो क्षेत्र में अमेजन नदी पर तड़के एक नौसेना का जहाज नदी के तट से टकरा जाने से 2 लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति लापता है। नौसेना ने बताया कि उसका जहाज बीएपी उकायाली अमेजन बेसिन में नेपो नदी के मुहाने के पास ऊर्जा कंपनी पेरेन्को की ओर से संचालित मनाती प्लेटफ़ॉर्म से टकराया। खोज और बचाव अभियान जारी है।
नौसेना ने बताया कि उकायाली के साथ काफिले में यात्रा कर रहे आस-पास के जहाजों की मदद से चालक दल के 30 सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया। स्थानीय मीडिया ने बताया कि जहाज लोरेटो क्षेत्र की राजधानी इक्विटोस से रवाना हुआ था और कोलंबिया के प्यूर्टो लेगुइजामो के रास्ते पर था।
Related Posts
Post Comment
Latest News
15 Dec 2025 19:37:40
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने आरोप लगाया कि सरकार के मंत्री ही संसद की कार्यवाही बाधित कर रहे हैं।...

Comment List