न नौकरी, न डिग्री... सिर्फ ट्रेनिंग से मिलेंगे 20 हजार रुपए, मान सरकार का फैसला

विद्यार्थियों को भविष्य संवारने में मदद करेगी पहल            

न नौकरी, न डिग्री... सिर्फ ट्रेनिंग से मिलेंगे 20 हजार रुपए, मान सरकार का फैसला
मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार चार महीने के औद्योगिक प्रशिक्षण के दौरान 1,700 विद्यार्थियों को हर महीने 5 हजार रुपए देगी। यानी प्रत्येक विद्यार्थी को अधिकतम 20 हजार रुपए मिलेंगे। खास बात यह है कि योजना में परिवार की आय की कोई सीमा नहीं होगी। 90 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य होगी।

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने तकनीकी शिक्षा को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप बनाने के लिए पॉलिटेक्निक विद्यार्थियों को 4 महीने के औद्योगिक प्रशिक्षण के दौरान प्रतिमाह 5 हजार रुपये वित्तीय सहायता देने का फैसला किया है। इस योजना के तहत 1,700 विद्यार्थियों को अधिकतम 20 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके लिए परिवार की आय की कोई सीमा निर्धारित नहीं की गई है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को कहा कि शिक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल डिग्रियां देना नहीं, बल्कि उन्हें व्यावहारिक कौशल और उद्योगों में काम करने का अनुभव देकर रोजगार के योग्य बनाना है। पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत शुरू की गई यह पहल विद्यार्थियों को कक्षाओं से उद्योगों तक पहुंचने और अपना भविष्य संवारने में मदद करेगी।           

तकनीकी शिक्षा मंत्री हरजोत ङ्क्षसह बैंस ने कहा कि औद्योगिक प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थी कक्षाओं में सीखी गई बातों को वास्तविक कार्यक्षेत्र में लागू करना सीखते हैं। सरकार की ओर से दी जाने वाली वित्तीय सहायता से उन्हें उद्योगों में काम करने, विशेषज्ञों से सीखने और रोजगार की तैयारी करने में मदद मिलेगी। यह योजना शैक्षणिक सत्र 2024-27 के छठे सेमेस्टर के विद्यार्थियों पर लागू होगी। इसके तहत छह डिप्लोमा संकायों के विद्यार्थियों को चार महीने तक प्रशिक्षण के दौरान वित्तीय सहायता दी जाएगी। पहले से किसी उद्योग या अन्य स्रोत से वजीफा अथवा वित्तीय सहायता प्राप्त कर रहे विद्यार्थी भी निर्धारित शर्तों के अधीन योजना का लाभ ले सकेंगे। यदि उन्हें प्रतिमाह पांच हजार रुपये से कम सहायता मिल रही है तो सरकार शेष राशि उपलब्ध कराएगी।

योजना का लाभ लेने के लिए प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों की मासिक उपस्थिति कम से कम 90 प्रतिशत होना अनिवार्य होगा। उन्हें सत्यापित उपस्थिति और प्रगति रिपोर्ट जमा करवानी होगी। अंतिम किस्त प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने और निर्धारित प्रमाणपत्र जमा करवाने के बाद जारी की जाएगी।  

Tags: training

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बाइक पर आए आतंकी, अचानक चलाई गोलियां; सीआरपीएफ के 2 जवान घायल बाइक पर आए आतंकी, अचानक चलाई गोलियां; सीआरपीएफ के 2 जवान घायल
आतंकियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाया। बाइक सवार हमलावरों ने दोपहर करीब 2:15 बजे सीआरपीएफ के नाके पर तैनात...
अलवर बना राजस्थान का सबसे धनवान जिला, प्रति व्यक्ति आय में राजधानी दूसरे स्थान पर
हाईकोर्ट के नाम पर फर्जी आदेश, सरकार ने बंद करा दीं 129 वेबसाइट
स्वच्छता सर्वेक्षण में जयपुर को झटका! प्रदेश में नंबर-वन, देश में टॉप-20 से भी बाहर
शोरूम से उठीं आग की लपटें, पूरे बाजार में हड़कंप
न नौकरी, न डिग्री... सिर्फ ट्रेनिंग से मिलेंगे 20 हजार रुपए, मान सरकार का फैसला
सिक्के खरीदने का झांसा, फिर फर्जी पुलिस नोटिस और AI वीडियो से ब्लैकमेलिंग! 6 आरोपी गिरफ्तार