गुजरात और राजस्थान के बीच जल्द शुरू होगी नई ट्रेन : रेल मंत्री साबरमती-लालगढ़ एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी, पश्चिम भारत के 2 प्रमुख पर्यटन क्षेत्रों को आपस में जोड़ेगी ट्रेन

यात्रियों को सुविधाजनक और सीधी रेल सम्पर्क उपलब्ध कराएगी ट्रेन

गुजरात और राजस्थान के बीच जल्द शुरू होगी नई ट्रेन : रेल मंत्री साबरमती-लालगढ़ एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी, पश्चिम भारत के 2 प्रमुख पर्यटन क्षेत्रों को आपस में जोड़ेगी ट्रेन
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जल्द ही **साबरमती (अहमदाबाद)-लालगढ़ (बीकानेर) एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। करीब 740 किमी लंबी यह ट्रेन अहमदाबाद, पाटन, जोधपुर, नागौर और बीकानेर सहित कई शहरों को जोड़ेगी। नई सेवा से पर्यटन, व्यापार, शिक्षा और रोजगार के लिए यात्रा आसान होगी तथा दोनों राज्यों के आर्थिक व सांस्कृतिक संबंधों को नई मजबूती मिलेगी।

नई दिल्ली। राजस्थान और गुजरात के लोगों को जल्द ही एक नयी रेल सेवा का उपहार मिलने वाला है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव शीघ्र ही अहमदाबाद (साबरमती)- बीकानेर (लालगढ़) एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। रेलवे सूत्रों ने बताया कि यह नयी एक्सप्रेस ट्रेन पश्चिम भारत के दो प्रमुख पर्यटन क्षेत्रों को आपस में जोड़ेगी। गुजरात के प्रसिद्ध साबरमती रिवरफ्रंट, मोढेरा सूर्य मंदिर, पाटन की रानी की वाव और अहमदाबाद की समृद्ध विरासतों का आनंद लेना हो या फिर राजस्थान के भव्य जूनागढ़ किला, करणी माता मंदिर, तारागढ़ पैलेस तथा बीकानेर की समृद्ध संस्कृति और मरुस्थलीय पर्यटन का अनुभव करना यह ट्रेन उन यात्रियों को सुविधाजनक और सीधी रेल सम्पर्क उपलब्ध कराएगी।

रेलवे ने कहा है कि नयी ट्रेन गुजरात के अहमदाबाद , महेसाणा, पाटन और बनासकांठा जिलों तथा राजस्थान के जाहीर, बालोतरा, जोधपुर, नागौर और बीकानेर जिलों के लोगों को लाभ पहुंचाएगी। इस ट्रेन के प्रमुख ठहराव साबरमती, महेसाणा, पाटन, भौहड़ी, धानेरा, रानीवाड़ा, मारवाड़ भीनमाल, मोदरान, जातीर, मेकन्तसर, समदड़ीं, तुजी, जोधपुर, गोटन, मेड़ता रोड, नागौर, नोखा, बीकानेर और लालगढ़ होंगे। रेलवे के अनुसार लगभग 740 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली इस नयी ट्रेन के शुरू होने के साथ ही बीकानेर से अहमदाबाद तक दैनिक एक्सप्रेस रेल संपर्क स्थापित हो जाएगा। इससे विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और पर्यटकों को यात्रा  करने में सहुलियत मिलेगी। इससे दोनों राज्यों के क्षेत्रीय विकास, अर्थिक गतिविधियों और संस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलेगी।

गौरतलब है कि वैष्णव ने राजस्थान के लोगों को कई रेल परियोजनाओं और सेवाओं का उपहार दिया है। कुछ दिन पहले ही उन्होंने जोधपुर से विभिन्न रेल सेवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा जैसलमेर में कोच केयर कॉम्पलेक्स का शुभारम्भ किया था।

 

Read More बंगाल में “ऑपरेशन मदरसा” शुरू: वैध-अवैध मदरसों का सर्वे होगा ; फंडिंग, छात्रों और मौलवियों की जांच से मचा सियासी भूचाल

 

Read More ममता का आरोप : अभिषेक के घर का ताला तोड़कर घुसी पुलिस, अदालत के निर्देशों के बावजूद की छापेमारी

Read More TMC को बड़ा झटका : सुखेंदु शेखर रॉय ने छोड़ा साथ, राज्यसभा से भी दिया इस्तीफा

 

 

Tags: Railway

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

100 किमी से अधिक रफ्तार वालों पर जयपुर ट्रैफिक पुलिस सख्त, 63 वाहन जब्त 100 किमी से अधिक रफ्तार वालों पर जयपुर ट्रैफिक पुलिस सख्त, 63 वाहन जब्त
तेज रफ्तार और बार-बार नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने विशेष अभियान में अब तक 63 वाहन...
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की 10 दिन की पाठशाला : राहुल गांधी देंगे नेतृत्व का मंत्र, प्रशिक्षण शिविर में जुटेंगे जिला एवं शहर अध्यक्ष
बलौदाबाजार: 8 ग्रामीणों की मौत मामले की जांच तेज, कब्र से शव निकालकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा 
ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर राजस्थान पुलिस का शिकंजा,  9 दिन में 79 हजार से अधिक चालान
उत्तरी आयरलैंड में नस्लीय हिंसा : विरोध में सड़कों पर उतरे हजारों लोग, एकजुट होकर निकाली शांति रैली
प्रेशर हॉर्न पर सख्त कार्रवाई : बिहार में चलेगा राज्यव्यापी विशेष जांच अभियान, नियमों का उल्लंघन करने पर लगेगा भारी जुर्माना
पत्नी और उसके प्रेमी ने रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में गिरफ्तार