केन्द्र से चल रही नीतीश की सरकार : उनके हाथ में कुछ नहीं बचा, प्रियंका गांधी ने कहा- बिहार में महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ़ रहे अपराध 

बिहार में 20 साल से एक ही सरकार चल रही 

केन्द्र से चल रही नीतीश की सरकार : उनके हाथ में कुछ नहीं बचा, प्रियंका गांधी ने कहा- बिहार में महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ़ रहे अपराध 
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बिहार के सहरसा में रैली में आरोप लगाया कि नीतीश कुमार की सरकार केंद्र के इशारे पर चल रही है और उनका सम्मान नहीं हो रहा। उन्होंने कहा- बिहार में बेरोजगारी, महंगाई और महिलाओं की असुरक्षा बढ़ी है। गांधी ने लोगों से कहा कि वे आरजेडी-जेडीयू गठबंधन के बजाए अपने हित में वोट करें।

सहरसा। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि बिहार में नीतीश कुमार की सरकार केन्द्र से चल रही है और उन्हें सम्मान नहीं मिल रहा है। गांधी ने सहरसा जिले में महागठबंधन के प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में 20 साल से एक ही सरकार चल रही है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार केन्द्र से चलती है, वो लोग जो बोलते हैं, नीतीश वही करते हैं। बिहार में नीतीश कुमार के हाथ में कुछ नहीं बचा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आज के समय में बिहार में मुख्यमंत्री कुमार का सम्मान नहीं हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, महिलाएं असुरक्षित हैं, उन्हें बच्चों की चिंता है, बेटियों की चिंता है। डर ऐसा है कि कमाने जाना भी चाहें तो नहीं जा सकती हैं।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि बिहार के लोग कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक काम करने जाते है। वह बस त्योहारों पर ही अपने परिवारों से मिलते हैं। बिहार में काम नहीं है, खेती में कमाई नहीं बची, खेती से किसान कुछ नहीं कमा सकते हैं। सब चीजें महंगी हो गई हैं। उन्होंने कहा कि जब यहां के लोग दूसरे शहरों में नौकरी के लिए जाते हैं। घबराहट लेकर वहां नौकरी करते हैं। वह सोंचते हैं कि परिवार का क्या होगा। परिवार कैसा होगा। उस वक्त उन्हें बचाने कोई नहीं आता। यदि बिहार की स्थिति बदलनी है तो खुद आगे आना होगा।

कांग्रेस सांसद ने कहा कि वह एक महिला हैं और समझती हैं कैसे महिलाओं को हमेशा समाज का पूरा बोझ उठाना पड़ता है। उन्होंने पूछा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आपके लिए क्या किया है। चुनाव आया है तो बोल रहे हैं लो 10 हजार रुपए ले लो। इसका क्या मतलब है। इन लोगों को आपसे फायदा लेना है तो 10 हजार बांट रहे हैं। पता नहीं चुनाव के बाद ये लोग क्या करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के लोगों की नीयत ठीक नहीं है। ये लोग आपको 10 हजार रुपए बांट रहे हैं,वो ले लीजिए, लेकिन वोट उन्हें मत दीजिए। वोट देने से पहले अपने परिवार और अपनी हालत के बारे में सोचिए। वोट उन्हें ही दीजिए जो आपके हालात को सुधार सकते हैं। 

 

Read More कोलकाता में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: पीएम मोदी ने दिया 'हेल्दी एजिंग' का संदेश, बोले- योग शांत-तनाव मुक्त जीवन जीने में सहायक

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व
दिल्ली भाजपा ने संगठन को मजबूती देने के लिए 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और कुछ नए मंडल अध्यक्षों की...
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान : 1.04 करोड़ बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक, प्रदेश में 59 हजार बूथ स्थापित
एथेनॉल नीति के विरोध में पशुपालकों का एम-20 आंदोलन : देशभर में अभियान चलाने का किया ऐलान, कहा- किसान, दुग्ध उत्पादन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है एथेनॉल नीति का असर
छात्रों की गूंज अभियान को सफल बनाने का आह्वान : राहुल गांधी ने लिखा पार्टी नेताओं को पत्र, कहा- शिक्षा की बढ़ती लागत ने युवाओं को संकट में डाला
सीए हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, बागड़े ने देश के विकास में अहम भूमिका निभाने का किया आह्वान
अमेरिका ने 8 लोगों और संस्थाओं पर लगाया प्रतिबंध : एक भारतीय कंपनी भी शामिल, सूडान में गृहयुद्ध को बढ़ावा देने वाले नेटवर्क से संबंध रखने का आरोप
आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे ग्रामीण सेवा शिविर, विवाद का आपसी सहमति से मौके पर ही किया निस्तारण