स्वतंत्रता दिवस पर मोदी ने लाल किले पर फहराया तिरंगा : पहली बार गूंजा वंदे मातरम, आजादी के जश्न में दिखा देशभक्ति का रंग

स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को किया नमन

स्वतंत्रता दिवस पर मोदी ने लाल किले पर फहराया तिरंगा : पहली बार गूंजा वंदे मातरम, आजादी के जश्न में दिखा देशभक्ति का रंग
देश ने आजादी की 80वीं वर्षगांठ राष्ट्रभक्ति के उल्लास के साथ मनाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर तिरंगा फहराया और राष्ट्र को संबोधित किया। ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने पर पहली बार लाल किले से इसका विशेष गायन हुआ। ज्ञानपथ पर 2,500 युवाओं ने भव्य प्रस्तुति दी। इस वर्ष थीम ‘युवा शक्ति’ और ‘वंदे मातरम’ रही।

नई दिल्ली। देश आजादी की 80वीं वर्षगांठ राष्ट्रीय उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मना रहा है। स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की अगुवाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले से की। समारोह से पहले पीएम मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की और स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को नमन किया।

इसके बाद प्रधानमंत्री लाल किले पहुंचे और प्राचीर पर तिरंगा फहराया। इस दौरान देशभर की नजरें लाल किले पर आयोजित भव्य समारोह पर टिकी रहीं। इस वर्ष का स्वतंत्रता दिवस कई मायनों में खास रहा, क्योंकि राष्ट्रीय गीतवंदे मातरमके 150 वर्ष पूरे होने का अवसर भी इसी साल है।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पहली बार लाल किले सेवंदे मातरमका विशेष गायन किया गया। लाल किले के सामने ज्ञानपथ परवंदे मातरमकी आकृति भी बनाई गई। इसमें सेना, नौसेना और वायुसेना के कैडेटों के साथमेरा भारतके स्वयंसेवकों सहित करीब 2,500 युवाओं ने हिस्सा लिया। इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस की थीमविकसित भारत 2047 के लिए युवा शक्तिऔरवंदे मातरम के 150 वर्षरखी गई है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आजादी के बाद पहली बार लाल किले सेवंदे मातरमकी गूंज सुनाई दे रही है।

 

Read More यूसीसी लागू करने के लिए पिछले दरवाजे का रास्ता नहीं अपनाएं भाजपा : संसद में लाए कानून, उमर ने कहा- इसे अलग-अलग राज्यों में क्यों कर रहे है आप

Tags: modi

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत-यूके साहित्यिक रिश्तों को नई उड़ान देगा जयपुर बुकमार्क, 14वें संस्करण में ब्रिटिश काउंसिल के साथ पब्लिशिंग फेलोशिप जारी भारत-यूके साहित्यिक रिश्तों को नई उड़ान देगा जयपुर बुकमार्क, 14वें संस्करण में ब्रिटिश काउंसिल के साथ पब्लिशिंग फेलोशिप जारी
साहित्य, प्रकाशन और अनुवाद के क्षेत्र में भारत-यूके रिश्तों को नई धार मिलेगी। जयपुर बुकमार्क के 14वें संस्करण में ब्रिटिश...
एनएच-52 पर गड्ढे भरने का काम शुरू, क्षतिग्रस्त हिस्सों में डाली जा रही सामग्री, वाहन चालकों को मिलेगी राहत
सात साल की बालिकाओं से लेकर 60 साल के 'पट्टेबाज' बहा रहे पसीना,शोभायात्रा के लिए जोरदार तैयारियां
सुधांशु त्रिवेदी का हमला : कांग्रेस पूरी तरह 'मुस्लिम लीग माओवादी कांग्रेस' बनी, बोले- अंसारी ने खुद किया उजागर
ट्रैक पर न पहुंच जाए वन्यजीव , दरा में रेलवे लाइन के किनारे बढ़ाई निगरानी
अब भैंसरोडगढ़ सेंचुरी में तैयार होगी टाइगर की फूड चेन
अभेड़ा बॉयोलॉजिकल पार्क में दैनिक नवज्योति ने किया पौधारोपण