महाशिवरात्रि पर हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय : शिव मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, पूजा के लिए कतारों में भक्त
ध्वनि वातावरण को आध्यात्मिकता से लबरेज कर रही है
मंदिरों में घंट, घडियाल और शंख की ध्वनि वातावरण को आध्यात्मिकता से लबरेज कर रही है। तमाम शिव मंदिरों में महादेव का अभिषेक कराया जा रहा है।
प्रयागराज। तीर्थराज प्रयागराज में महाशिवरात्रि पर्व पर शिवालयों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भोर से ही भक्तों की कतार लग गई और हर-हर महादेव के जयकारों की गूंज रही। फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाने वाली महाशिवरात्रि महत्वपूर्ण पर्वों में से एक है। यह शिव शंकर की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित है। श्रद्धालु प्रात:काल से ही स्नान कर अपने हाथ में पान, फूल, विल्वपत्र, धतूरा, मदार, दूर्वा आदि लेकर कतार में अपना नम्बर आने के इंतजार में ऊं नम शिवाय का निरंतर जप किए जा रहे हैं। मंदिरों में लंम्बी कतार लगी है। मंदिरों में घंट, घडियाल और शंख की ध्वनि वातावरण को आध्यात्मिकता से लबरेज कर रही है। तमाम शिव मंदिरों में महादेव का अभिषेक कराया जा रहा है।
प्रयागराज में यमुना तट पर स्थित मनकामेश्वर मंदिर के बारे में बताया जाता है कि यह करीब 200 वर्ष प्राचीन और महत्वपूर्ण शिव मंदिरों में से एक है, जो शहर के मध्य स्थित है। मंदिर के बारे में मान्यता है कि यहां की पूजा से व्यक्ति की सभी इच्छाएं पूरी होती हैं। इस मंदिर का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व भी है। यह मंदिर कामेश्वर और कामेश्वरी का तीर्थ है। इस मंदिर में ऋण मुक्तेश्वर और सिद्धेश्वर महादेव का शिवलिंग भी है। इस मंदिर का पुराणों में भी उल्लेख मिलता है। यहां दूर दराज से शिवभक्त जलाधिभेक करने आते हैं। यह मंदिर नैनी ब्रिज के पास स्थित है।
प्रयागराज के घूरपुर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में यमुना नदी के किनारे सुजावन देव मंदिर है. यह मंदिर भगवान शिव और माता यमुना को समर्पित है। यह मंदिर विशेष रूप से उस स्थान पर स्थित है जहां स्थानीय लोग पूजा करते हैं। मंदिर में नियमित रूप से विशेष पूजा और अनुष्ठान होते हैं। यह मंदिर भक्तों के लिए शांति और आशीर्वाद का स्थान है, जहां वे भगवान शिव की उपासना करके अपने जीवन की कठिनाइयों से मुक्ति पाते हैं। प्रशासन ने सुरक्षा का विशेष प्रबंध किया है। यहां महिलाओं के लिए मंदिर में दर्शन पूजन के लिए अलग और अलग लाइन की व्यवस्था किया है।
Comment List