सरकारी संपत्ति बेचने के आरोप में विपक्ष ने किया संसद भवन में प्रदर्शन, नेताओं ने लगाए सरकार विरोधी नारे

अडानी जैसे उद्योगपतियों को बेचा जा रहा है

सरकारी संपत्ति बेचने के आरोप में विपक्ष ने किया संसद भवन में प्रदर्शन, नेताओं ने लगाए सरकार विरोधी नारे

सरकार को इसकी इजाजत नहीं दी जाएगी। सदस्यों ने संसद भवन परिसर में बैनर लेकर प्रदर्शन किया।

नई दिल्ली। इंडिया समूह के नेताओं ने संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले संसद भवन परिसर में सरकारी संपत्तियों को बेचने के विरोध में प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इंडिया समूह के नेताओं ने संसद भवन परिसर में एकत्रित होकर सरकार विरोधी नारे लगाए और कहा कि भ्रष्टाचार को शह दिया जा रहा है और सरकारी संपत्तियों को अडानी जैसे उद्योगपतियों को बेचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को इसकी इजाजत नहीं दी जाएगी। सदस्यों ने संसद भवन परिसर में बैनर लेकर प्रदर्शन किया।

समूह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार एक तरफ देश की संपत्तियां अडानी को सौंप रही है, तो दूसरी तरफ अडानी पर लगे घोटाले और भ्रष्टाचार के आरोपों पर पर्दा डाल कर उन्हें बचा रही है। यह देश की जनता के साथ घोर अन्याय है। उन्होंने खुद ही यह जानकारी दी कि संसद भवन में इंडिया समूह के सभी साथियों ने विरोध प्रदर्शन किया और अडानी महास्कैम पर चर्चा और जांच की मांग की।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत