राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद पर राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा, सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित

राज्यसभा में विपक्ष का भारी हंगामा

राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद पर राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा, सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित
राम मंदिर के वित्तीय प्रबंधन में गड़बड़ी के आरोपों पर राज्यसभा में विपक्षी दलों ने प्रचंड विरोध प्रदर्शन किया। नियम 267 के तहत चर्चा की मांग खारिज होने पर सदस्यों ने नारेबाजी की, जिसके चलते शून्यकाल बाधित हुआ और सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। सरकार ने विपक्ष के आचरण की आलोचना की।

नई दिल्ली। राज्यसभा में विपक्ष ने शुक्रवार को राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर जोरदार हंगामा किया जिसके कारण सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित करनी पड़ी और लोक महत्व के मुद्दों से जुड़े शून्यकाल की कार्यवाही नहीं हो सकी। सभापति सी पी राधाकृष्णन ने विधायी दस्तावेज सदन के पटल पर रखे जाने के बाद जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू करनी चाही विपक्ष के सदस्यों न जोर जोर से बोलना शुरू कर दिया।

विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि उन्हें नियम 267 के तहत कार्यस्थगन के प्रस्ताव का नोटिस दिया। सभापति ने उन्हें टोकते हुए कहा कि नियम 267 का कोई नोटिस स्वीकार नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस बारे में व्यवस्था पहले ही दी जा चुकी है। उन्होंने विपक्ष के सदस्यों से कहा कि आपको दूसरों की बात भी सुननी चाहिए। आप हमेशा अपनी बात कहकर बाहर चले जाते हैं। सदस्यों द्वारा व्यवस्था का प्रश्न उठाने पर उन्होंने कहा कि यह शून्यकाल है इसमें व्यवस्था का प्रश्न नहीं उठाया जा सकता।

सभापति ने विपक्ष के हंगामे के बीच शून्यकाल की कार्यवाही शुरू कर दी। विपक्ष के हंगामे के बीच एक दो सदस्यों ने अपने मुद्दे उठाये लेकिन शोर-शराबे के कारण उनकी बात नहीं सुनी जा सकी। कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष पर संसद में सड़क छाप राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष संविधान और सदन की गरिमा को तार तार कर अराजकता फैलाना चाहता है। उन्होंने कहा कि हम इनकी घोर निंदा करते हैं। देश की जनता इन्हें माफ नहीं करेगी। विपक्षी सदस्य आसन के निकट आकर लगातार सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे। सभापति ने सदस्यों से शांत होने तथा सदन की कार्यवाही चलने देने की अपील की लेकिन इसका असर न होते देख उन्होंने कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी।

Post Comment

Comment List

Latest News

जंतर-मंतर स्मारक ने यूनेस्को में शामिल होने के 16 साल किए पूरे, 2010 में अपनी लिस्ट में किया था शामिल जंतर-मंतर स्मारक ने यूनेस्को में शामिल होने के 16 साल किए पूरे, 2010 में अपनी लिस्ट में किया था शामिल
यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल जंतर-मंतर ने 16 वर्ष पूरे किए। अवसर पर विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक भ्रमण आयोजित,...
अमेरिका का बड़ा प्रतिबंध: भारतीय कंपनी समेत रूस, चीन और ईरान की छह कंपनियां ब्लैकलिस्ट, क्षेत्रीय अभियानों में मदद का आरोप
रॉन्ग साइड से आई कार ने बाइक को मारी टक्कर : वृद्ध की मौत, आरोपी वाहन छोड़कर फरार
खड़गे-राहुल का केंद्र पर बड़ा हमला: सच जान चुके युवाओं को डराया-धमकाया नहीं जा सकता, युवाओं के सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक करने का लगाया आरोप  
कचौड़ी के पैसे मांगना पड़ा भारी, दुकानदार पर खौलता तेल उड़ेलकर आरोपी फरार
पुरानी पेंशन को लेकर यूपी में बड़ा आंदोलन: कर्मचारी संगठनों का बड़ा ऐलान- अब नहीं झुकेंगे, सरकार को देंगे करारा जवाब
सुबोध कॉलेज की बेसमेंट पार्किंग में आग : 3 इलेक्ट्रिक स्कूटी जलकर खाक, समय रहते दमकल ने पाया काबू; बड़ा हादसा टला