ग्रेटर नोएडा में सोसायटी में आग से हड़कंप : 20वें फ्लोर पर बिजली के तारों में लगी आग, लंबे समय से खराब था फायर फाइटिंग सिस्टम

स्थिति पूरी तरह सामान्य एवं शांतिपूर्ण

ग्रेटर नोएडा में सोसायटी में आग से हड़कंप : 20वें फ्लोर पर बिजली के तारों में लगी आग, लंबे समय से खराब था फायर फाइटिंग सिस्टम
मिग्सन अल्टीमो सोसायटी के टावर-3 की 20वीं मंजिल पर कॉमन एरिया में बिजली के तारों में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। रेजिडेंट्स और सुरक्षा कर्मियों ने समय रहते आग बुझाकर बड़ा हादसा टाल दिया। कोई जनहानि नहीं हुई। निवासियों ने फायर सेफ्टी सिस्टम खराब होने का आरोप लगाते हुए सुरक्षा ऑडिट और तत्काल मरम्मत की मांग की।

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र स्थित मिग्सन अल्टीमो सोसायटी में 20वें फ्लोर के कॉमन एरिया में अचानक तारों में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही सोसायटी में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि रेजिडेंट्स और सुरक्षा कर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने घटना की जानकारी दी और बताया कि सूचना मिलते ही फायर सर्विस यूनिट तत्काल मौके पर पहुंची, जब तक दमकल की टीम मौके पर पहुंची, तब तक स्थानीय लोगों ने आग को पूरी तरह बुझा दिया था। इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है और स्थिति पूरी तरह सामान्य एवं शांतिपूर्ण है।

आग सन टावर-3 के 20वें फ्लोर के कॉमन एरिया में बिजली के तारों में लगी थी। समय रहते आग पर काबू पा लेने से आग अन्य हिस्सों में फैलने से रोक दी गई और बड़ी क्षति होने से बचाव हो गया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि मिग्सन अल्टीमो सोसायटी में आग लगने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। रेजिडेंट्स का आरोप है कि सोसायटी का फायर फाइटिंग सिस्टम लंबे समय से खराब पड़ा है, जिसके चलते हर बार बड़ा खतरा बना रहता है। इस घटना के बाद निवासियों में बिल्डर और सोसायटी प्रबंधन के प्रति भारी नाराजगी देखने को मिली।

सूरजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मिग्सन सोसायटी के 20वें फ्लोर पर तारों में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही फायर सर्विस यूनिट तत्काल मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि स्थानीय व्यक्तियों द्वारा पहले ही आग बुझा दी गई थी। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है तथा शांति व्यवस्था स्थापित है। घटना के बाद रेजिडेंट््स ने सोसायटी में फायर सेफ्टी सिस्टम की तत्काल जांच, मरम्मत और नियमित सुरक्षा ऑडिट कराने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

 

Read More गुरुग्राम में 19वीं मंजिल से गिरे 2 मजदूर : एक बीच में अटका, दूसरे की मौत

Tags: fire

Post Comment

Comment List

Latest News

रिश्तेदारी : पहले सास अब बहू और पहले भाभी अब ननद बनी पार्षद रिश्तेदारी : पहले सास अब बहू और पहले भाभी अब ननद बनी पार्षद
निगम की सियासत में रिश्तों का असर।
श्रीराम गोदावरी धाम अखाड़ा : 1971 में हिंद केसरी चंदगी राम ने रखी थी नींव
सांप के जहर से ज्यादा जहरीला अंधविश्वास, झाड़ फूंक में गंवा रहे अपनों की जान
बैंक हड़ताल से पहले 27 सितंबर को खुलेंगे सभी बैंक, सरकार ने ग्राहकों की सुविधा के लिए लिया अहम फैसला, सेवाएं रहेंगी चालू
ऐतिहासिक स्मारकों पर सजेगी सेवा के रंग राष्ट्र के संग की रंगोली, आमेर महल से जंतर-मंतर तक योजनाओं से संबंधित रंगोलियों का होगा प्रदर्शन
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बड़ा फैसला, जैसलमेर में एस्केप चैनल के लिए 785.87 हेक्टेयर भूमि आवंटन को मिली मंजूरी
'वोट चोरी' संविधान पर हमला : कांग्रेस ने की ज्ञानेश कुमार को तत्काल हटाने की मांग, वेणुगोपाल बोले- पद पर रहने का अधिकार नहीं