यात्रिगण कृपया ध्यान दें! दिल्ली में उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन का बदला नाम, अब जाना जाएगा इस नाम से

उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन का नया नाम: 'सेवा तीर्थ'

यात्रिगण कृपया ध्यान दें! दिल्ली में उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन का बदला नाम, अब जाना जाएगा इस नाम से

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा नए पीएमओ परिसर के उद्घाटन के बाद उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर 'सेवा तीर्थ' कर दिया गया है। यह स्टेशन नए कार्यालय के सबसे समीप स्थित है।

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर स्थित उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर सेवा तीर्थ कर दिया गया है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री कार्यालय के नये परिसर का उद्घाटन किया था और इसी समारोह में उद्योग मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर सेवा तीर्थ करने की घोषणा की गयी थी। 

केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन का नाम नए कॉम्प्लेक्स के अनुरूप बदलकर सेवा तीर्थ कर दिया जाएगा। 

यह मेट्रो स्टेशन नए बने पीएमओ से लगभग 650 मीटर दूर है और यह नए पीएमओ का सबसे नजदीकी मेट्रो सम्पर्क बिुदं है। मनोहर लाल खट्टर ने इस मौके को एक ऐतिहासिक पल बताया है। उन्होंने कहा था, आज एक पवित्र और शुभ मौका है। यह बदलाव का मौका है। हम सब एक ऐसे पल के गवाह बन रहे हैं जो सालों में नहीं बल्कि कभी-कभी सदियों में आता है। हम खुशकिस्मत हैं कि हम इस दिन का हिस्सा हैं।

पीएम मोदी ने शुक्रवार को सेवा तीर्थ परिसर का उद्घाटन किया। नये परिसर में पीएमओ , कैबिनेट सचिव और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिवालय हैं। प्रधानमंत्री ने कल ही कर्तव्य भवन-1 और कर्तव्य भवन-2 का भी उद्घाटन किया था। इन इमारतों में वित्त, रक्षा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, शिक्षा, विधि एवं कानून और कृषि जैसे अहम मंत्रालय हैं।

Read More लखनऊ में खामेनेई की मौत पर सड़कों पर शिया समुदाय : तस्वीरें हाथ में लेकर प्रदर्शन कर जताया शोक, छाती पीटकर किया विरोध

Post Comment

Comment List

Latest News

अब पड़ोसी देशों पर हमला नहीं करेगा ईरान : शांति कायम करने के लिए सहयोग की करते है अपील, पेजेशकियान बोले- इजरायल या अमेरिका का समर्थन करना इज्जत का रास्ता नहीं अब पड़ोसी देशों पर हमला नहीं करेगा ईरान : शांति कायम करने के लिए सहयोग की करते है अपील, पेजेशकियान बोले- इजरायल या अमेरिका का समर्थन करना इज्जत का रास्ता नहीं
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने पड़ोसी देशों से माफी मांगते हुए कहा कि ईरान अब उन पर हमला नहीं...
जन्मजात डायफ्रामेटिक हर्निया का दुर्लभ मामला : 11 वर्षीय बच्चे का सफल लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन, मिली नई जिंदगी
मणिपुर में अपराध को लेकर अभियान : सुरक्षा बलों की ने 4 उग्रवादियों को किया गिरफ्तार, हथियार और गोला-बारूद बरामद
कंटेनर से गुजरात ले जाई जा रही 5 करोड़ की अंग्रेजी शराब जब्त : तस्कर गिरफ्तार, सोयाबीन बोरियों की आड़ में की जा रही थी तस्करी
एनएचएआई ने की महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत  : राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल पर 5,100 से अधिक महिला कर्मचारी तैनात, संचालकों ने सर्वसम्मति से लिया फैसला
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : 8 मार्च को महिलाओं को रोडवेज और लो-फ्लोर बसों में नि:शुल्क यात्रा, आदेश जारी
अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत : मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल, हजारों लोग घायल