बिहार में नाव पलटन से 13 लोगों की मौत : मोदी ने व्यक्त किया दुख, पीड़ित परिवरों को 2-2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि की घोषणा
मुश्किल समय में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को बिहार के वैशाली जिले में नाव पलटने की घटना में हुई मौतों पर गहरा दुख व्यक्त किया। जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी, जबकि घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे। सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में मोदी ने कहा, बिहार के वैशाली में नाव पलटने की घटना में लोगों की मौत बहुत दुखद है। इस मुश्किल समय में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। मैं सभी घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि स्थानीय प्रशासन इस त्रासदी से प्रभावित लोगों को मदद पहुंचा रहा है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की। उल्लेखनीय है कि वैशाली जिले के राघोपुर प्रखंड में मंगलवार को गंगा नदी में नाव पलटने से 13 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

Comment List