मुम्बई में ट्रैफिक जाम में फंसे लोगों को राहत : 5.16 करोड़ रुपए का टोल रिफंड मिलेगा, टोल फ्री के आदेश के बाद भी कट गया था पैसा

फास्टैग अकाउंट में भेजी जाएगी रकम

मुम्बई में ट्रैफिक जाम में फंसे लोगों को राहत : 5.16 करोड़ रुपए का टोल रिफंड मिलेगा, टोल फ्री के आदेश के बाद भी कट गया था पैसा

प्रशासन ने टोल कलेक्शन तुरंत रोकने का आदेश दिया था। हालांकि, तब तक कई गाड़ी चलाने वालों के फास्टैग अकाउंट से टोल पहले ही कट चुका था।

नई दिल्ली। इस महीने की शुरुआत में मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर गैस टैंकर का एक्सीडेंट होने के बाद भारी ट्रैफिक जाम लग गया था। अब महाराष्टÑ सरकार ने फैसला लिया है कि जाम में फंसे लाखों मालिकों को 5.16 करोड़ रुपए का टोल रिफंड मिलेगा।  गौरतलब है कि 3 फरवरी को एक्सप्रेसवे के खोपोली हिस्से पर एक गैस टैंकर पलट गया था, जिसके बाद 33 घंटे तक कई किलोमीटर लम्बा जाम रहा। इससे कई गाड़ी वालों और यात्रियों को पानी, खाने और दूसरी जरूरी चीजों की कमी का सामना करना पड़ा। हादसे के बाद प्रशासन ने टोल कलेक्शन तुरंत रोकने का आदेश दिया था। हालांकि, तब तक कई गाड़ी चलाने वालों के फास्टैग अकाउंट से टोल पहले ही कट चुका था।

फास्टैग अकाउंट में भेजी जाएगी रकम

अब राज्य सरकार ने कहा है कि टोल कलेक्शन रोकने का आॅर्डर जारी होने के बाद भी गाड़ी मालिकों से वसूले गए पूरे पैसे वापस करने का फैसला किया गया है। यह रकम करीब 5.16 करोड़ रुपए है। यह रकम अगले कुछ दिनों में प्रभावित गाड़ी मालिकों के फास्टैग अकाउंट में सीधे क्रेडिट की जाएगी।

फास्टैग की डिटेल मांगी

Read More पाकिस्तान में होगी स्थायी शांति के लिए बातचीत : समझौते के बाद स्वत: खुल जाएगा होर्मुज जलडमरूमध्य, ट्रंप बोले- परमाणु हथियारों का त्याग होना चाहिए अच्छे समझौते का विषय

उन्होंने कहा कि रिफंड में दोनों हाईवे पर इकट्ठा किया गया टोल शामिल होगा और टोल आॅपरेटर को फास्टैग ट्रांजैक्शन का डिटेल्ड डेटा देने के लिए कहा गया है।

Read More अमेरिकी नाकेबंदी पर ईरान का पलटवार : राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने का अधिकार ; इरावानी ने इसे संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का "घोर उल्लंघन" बताया 

Tags: traffic

Post Comment

Comment List

Latest News

स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा
स्वच्छता के क्षेत्र में प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के उद्देश्य से स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के तहत वर्ष 2026–27...
प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्र शेखर की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि : उनके आदर्शों के प्रति नए सिरे से प्रतिबद्धता का किया आह्वान, बताया परिपूर्ण जन नेता
सर्गेई लावरोव ने की कूटनीतिक रवैये की आलोचना, बोले- वादाखिलाफी की आदत छोड़ बातचीत को प्राथमिकता दे अमेरिका, अंतरराष्ट्रीय समझौतों के उल्लंघन का लगाया आरोप
निम्स मेडिकल कॉलेज को बड़ी सफलता: 5 घंटे चली जटिल सर्जरी, 15 वर्षीय बच्चे को मिला नया जीवन
दो दिवसीय चुनावी दौरे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सिलीगुड़ी-कोलकाता में कई कार्यक्रम
आरएएस परीक्षा 2024 : साक्षात्कार आज होंगे सम्पन्न, देर रात तक नतीजों की उम्मीद
लगातार तीसरी बार राज्यसभा के उप सभापति चुने गए हरिवंश : पीएम मोदी और खरगे ने दी बधाई, कहा-सदन का आपके प्रति गहरा विश्वास