अबू धाबी पहुंचे पीएम मोदी: राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायेद ने किया एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत, मिला गार्ड ऑफ ऑनर

द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा

अबू धाबी पहुंचे पीएम मोदी:  राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायेद ने किया एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत, मिला गार्ड ऑफ ऑनर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी चार यूरोपीय देशों की यात्रा के पहले पड़ाव पर अबू धाबी पहुंचे। हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायेद ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों नेताओं के बीच शिष्टमंडल स्तर की वार्ता हुई, जिसमें द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की गई। पीएम आज शाम ही नीदरलैंड के लिए रवाना होंगे।

अबू धाबी। चार यूरोपीय देशों की यात्रा से पहले शुक्रवार को संक्षिप्त यात्रा पर यहां पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नहयान ने हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम मोदी का बाद में पारंपरिक स्वागत किया गया। इसके बाद दोनों देश के बीच शिष्टमंडल स्तर की वार्ता शुरू हुई। शिष्टमंडल स्तर की वार्ता के बाद प्रधानमंत्री का राष्ट्रपति अल नहयान के साथ अलग से वार्ता का भी कार्यक्रम है।

पीएम मोदी आज सुबह संयुक्त अरब अमीरात रवाना हुए थे। अबू धाबी से उनका आज शाम ही नीदरलैंड जाने का कार्यक्रम है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी का यूएई का दौरा: राष्ट्रपति मोदम्मद बिन जायेद की बात, पांच अरब डॉलर का होगा निवेश, छह क्षेत्रों में सहयोग के समझोते पीएम मोदी का यूएई का दौरा: राष्ट्रपति मोदम्मद बिन जायेद की बात, पांच अरब डॉलर का होगा निवेश, छह क्षेत्रों में सहयोग के समझोते
प्रधानमंत्री मोदी की अबू धाबी यात्रा ऐतिहासिक रही, जहाँ यूएई ने भारत में $5 बिलियन के निवेश की घोषणा की।...
पेट्रोल और गैस के दामों में बढ़ोतरी : राजस्थान महिला कांग्रेस का गवर्नमेंट हॉस्टल पर प्रदर्शन, दाम बढ़ने के बाद विपक्ष बना हमलावर
केन्द्र सरकार निर्मित है देश का ईंधन संकट : सरकार में बैठे लोगों में दूरदर्शिता का अभाव, खड़गे बोले- जनता को भुगतना पड़ रहा खामियाजा
राजस्थान डैम सेफ्टी रिव्यू पैनल ने बड़े बांधों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं तथा मानसून पूर्व तैयारियों का लिया जायजा
राजस्थान में मौसम का डबल अटैक, कहीं आंधी-बारिश तो कहीं हीटवेव का कहर
अडानी के खिलाफ भ्रष्टाचार से जुड़े आरोप वापस लेने की तैयारी में ट्रंप प्रशासन, राहुल गांधी ने केन्द्र सरकार पर लगाए आरोप
विश्व संग्रहालय दिवस : जयपुर में आयोजित होगी हिस्टोरिकल टेंपल वॉक, विरासत संरक्षण और संस्कृति को करीब से जानने का मिलेगा अवसर