रामलला दर्शन से पहले कांग्रेस नेताओं पर पुलिस की कार्रवाई: सांसद ने लगाया नजरबंदी का आरोप, बढ़ा सियासी तापमान

रामलला दर्शन पर सियासी बवाल

रामलला दर्शन से पहले कांग्रेस नेताओं पर पुलिस की कार्रवाई: सांसद ने लगाया नजरबंदी का आरोप, बढ़ा सियासी तापमान
अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए रवाना होने से पहले कांग्रेस सांसद उज्ज्वल रमण सिंह ने प्रयागराज स्थित आवास पर नजरबंद किए जाने का आरोप लगाया। पार्टी का दावा है कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत प्रतिनिधिमंडल को भी रोका गया। कांग्रेस ने इसे अनुचित कार्रवाई बताया, जबकि पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है।

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से कांग्रेस सांसद उज्ज्वल रमण सिंह ने आरोप लगाया है कि मंगलवार सुबह अयोध्या रवाना होने से पहले उन्हे उनके आवास पर नजरबंद कर दिया गया है। कांग्रेस के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में पार्टी नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन-पूजन के लिए जाने वाला था। इसी बीच अयोध्या में अजय राय को नजरबंद किए जाने की सूचना के बाद प्रयागराज सहित अन्य जिलों में भी पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुताबिक प्रतिनिधिमंडल को मंगलवार सुबह लखनऊ से रवाना होकर पूर्वाह्न करीब 11 बजे अयोध्या पहुंचना था। कार्यक्रम के तहत नेताओं को श्रीराम मंदिर में दर्शन-पूजन कर प्रदेश और देश के जनकल्याण की कामना करनी थी। कांग्रेस ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल में सांसद किशोरी लाल शर्मा, राकेश राठौर, उज्ज्वल रमण सिंह और तनुज पुनिया के अलावा विधायक वीरेंद्र चौधरी, पूर्व सांसद पी.एल. पुनिया, पूर्व सांसद पी.एल. गौतम, पूर्व विधान परिषद सदस्य दीपक सिंह तथा पूर्व विधायक मीता गौतम शामिल थे।

पार्टी का कहना है कि यह पूरी तरह धार्मिक कार्यक्रम था और प्रतिनिधिमंडल केवल रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जा रहा था। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस की कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए इसे अनुचित बताया है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी और राजनाथ सिंह ने दी कारगिल के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, कहा- आने वाली पीढ़ियों के लिए उनका शौर्य सदैव राष्ट्रीय गौरव का स्रोत बना रहेगा पीएम मोदी और राजनाथ सिंह ने दी कारगिल के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, कहा- आने वाली पीढ़ियों के लिए उनका शौर्य सदैव राष्ट्रीय गौरव का स्रोत बना रहेगा
कारगिल विजय दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 1999 के युद्ध में सर्वोच्च बलिदान देने...
वेस्ट टू आर्ट थीम पर बनेंगे तीन भव्य स्वागत द्वार, 5.36 करोड़ रु. की लागत से होगा निर्माण 
कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम
राजस्थान विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर शुभम रेवाड़ का आमरण अनशन जारी, निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
पेपर लीक पर सरकार सख्त : रिकॉर्ड 2 महीने में कराई पारदर्शी परीक्षा, शेखावत ने कहा- युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार अत्यंत संवेदनशील
सीजेपी का जंतर-मंतर से धरना खत्म करने का ऐलान : छात्रों से घर लौटने की अपील, कहा- हमारी सभी मांगों पर सरकार सहमत
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की दिशा में बड़ा कदम : संघर्ष करने वाले छात्रों की बड़ी जीत, राहुल बोले- हिंसा के दोषियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई