सियासी तूफान: राम मंदिर चंदा प्रकरण पर कांग्रेस का बड़ा बयान, RSS की टिप्पणी को बताया शर्मनाक

सुप्रीम कोर्ट निगरानी में जांच की मांग

सियासी तूफान: राम मंदिर चंदा प्रकरण पर कांग्रेस का बड़ा बयान, RSS की टिप्पणी को बताया शर्मनाक
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने अयोध्या राम मंदिर के दान-पात्रों से हुई कथित चोरी को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने आरएसएस की प्रतिक्रिया को पूरी तरह गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए कहा कि इस महाघोटाले से भक्तों की आस्था छलनी हुई है। कांग्रेस ने मामले की जांच सर्वोच्च न्यायालय के वर्तमान न्यायाधीश से कराने की मांग की है।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले में कहा कि पूरे प्रकरण की जांच उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश से कराई जानी चाहिए और आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने रविवार को यहां एक बयान में कहा कि राम मंदिर में' चोरी हुई है और इस पर किसी तरह का कोई संदेह या विवाद नहीं है। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बयान को शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि जो लोग दूसरों को ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और राष्ट्रवाद के प्रमाणपत्र देते थे, वे आज स्वयं रंगे हाथों पकड़े गए हैं।

उन्होंने कहा कि हजारों करोड़ रुपये के चंदे का गबन और दुरुपयोग किया गया है। इस पूरे मामले की जांच उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश से कराई जानी चाहिए तथा सभी आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन
जयपुर स्थित फोर्टी राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश और महिला स्वास्थ्य जागरूकता पर केंद्रित एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई।...
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महाराष्ट्र में सियासी तूफान: फडणवीस समर्थन में उतरे, पवार का मुख्यमंत्री पर तीखा हमला
पर्यावरण सरंक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान का आग़ाज़, 1 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प 
आरएएस मुख्य परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 27 जुलाई तक करें आवेदन; उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देखने का मौका
कर्नाटक कांग्रेस में मंत्री बनने की होड़: 20 सीटों पर 60 दावेदार, दिल्ली बैठक में नए मंत्रियों के नामों पर लग सकती है मुहर
यूरोप के जंगलों में भीषण आग : तेज हवाओं से बिगड़े हालात, फ्रांस-स्पेन से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर 
राजस्थान रोडवेज को मिली 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी