प्रमोद तिवारी का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला, बोले- कौरवी शासन का अंत शुरू, पांडवों की हो चुकी है वापसी 

राजनीतिक बयानबाजी और विपक्षी हमला

प्रमोद तिवारी का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला, बोले- कौरवी शासन का अंत शुरू, पांडवों की हो चुकी है वापसी 
राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने मौजूदा केंद्र सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए इसे तानाशाही करार दिया है। उन्होंने दावा किया कि जनता अब अन्याय के खिलाफ सड़क पर उतर चुकी है और देश में बदलाव की ऐतिहासिक लहर शुरू हो चुकी है, जिससे सत्ताधारी दल की मुश्किलें आने वाले दिनों में और अधिक बढ़ने वाली हैं।

नई दिल्ली। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रामक रूख अपनाते हुए कहा है कि देश में "कौरवी शासन" के अंत की शुरुआत हो चुकी है और अब "पांडवों की वापसी" हो रही है। उन्होंने कहा कि यह वापसी युवाओं, राहुल गांधी और एक मजबूत विपक्ष के रूप में दिखाई दे रही है। प्रमोद तिवारी ने कहा, "आज का सूरज एक नई रोशनी लेकर आया है। 12 साल के कौरवी शासन के बाद अब पांडवों की वापसी हो चुकी है, युवाओं के रूप में, राहुल गांधी जी के रूप में और एक मजबूत विपक्ष के रूप में।" 

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के शासन में महिलाओं का सम्मान सुरक्षित नहीं है, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है और शांतिपूर्ण आवाज़ों को लाठियों के बल पर दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि जब-जब नारी शक्ति और जनता का अपमान होता है, तब-तब इतिहास करवट लेता है। महाभारत का संदर्भ देते हुए तिवारी ने कहा कि देश में अब "कुरुक्षेत्र" का माहौल बन चुका है। उनका दावा था कि जनता लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट हो रही है और विपक्ष पहले से अधिक मजबूत होकर सामने आया है।

उन्होंने कहा, "कुरुक्षेत्र का मैदान सज चुका है। देश को बेचने वाली और तानाशाही चलाने वाली इस बर्बर सरकार का अंत निश्चित है। पांडव लौट आए हैं और जीत सच की होगी।"

Post Comment

Comment List

Latest News

सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हतूण्डी में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में कुल 73...
पांच करोड़ रिश्वत के आरोपों पर भाजपा का आप सरकार पर हमला, परमजीत कैथ बोले- सच्चाई जानना चाहती है जनता 
NDA में ऑल इंडिया तीसरी रैंक से NHAI में उप प्रबंधक तक, प्रदीप चारण ने सफलता की नई मिसाल कायम की
तेजस्वी यादव ने जेल में 19 वर्षीय रोशन यादव की मौत पर उठाए सवाल, NHRC से स्वतंत्र जांच और न्याय की मांग की
बांध में आपत्तिजनक स्थिति में नहाने का वीडियो वायरल: अलवर के प्रधानाचार्य पर शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, विभागीय जांच के आदेश
जयपुर-यामानाशी ज्वैलरी एसोसिएशन मिलकर बढ़ाएं कारोबार और रोजगार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
सीएम ने ली बैठक :  त्योहारों पर सुरक्षा में नहीं रहे कोई चूक, प्रभावी कार्ययोजना से संभालें व्यवस्था