संसद में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का अभिभाषण: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुनिया ने भारत का पराक्रम देखा, देश की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए मिशन सुदर्शन चक्र पर भी हो रहा काम

बजट सत्र की शुरुआत, राष्ट्रपति ने गिनाईं उपलब्धियां

संसद में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का अभिभाषण: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुनिया ने भारत का पराक्रम देखा, देश की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए मिशन सुदर्शन चक्र पर भी हो रहा काम

लोकसभा बजट सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सरकार की सामाजिक न्याय, रक्षा उत्पादन, आर्थिक मजबूती, बुनियादी ढांचा, अंतरिक्ष प्रगति और रिकॉर्ड कृषि उत्पादन की उपलब्धियां गिनाईं।

नई दिल्ली। लोकसभा के बजट सत्र की शुरूआत राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के अभिभाषण से हुई। राष्ट्रपति ने अभिभाषण की शुरूआत करते हुए कहा सरकार देश में सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्व है। भ्रष्टाचार से निपटने में सरकार सफल र​ही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुुर्मु ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुनिया ने भारत के सशस्त्र बलों के शौर्य को देखा है और सरकार देश की सुरक्षा सुदृढ करने के लिए मिशन सुदर्शन चक्र पर तेजी से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौते को स्थगित किया जाना भी आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई का हिस्सा है। 

राष्ट्रपति मुर्मु ने बुधवार को यहां संसद के बजट सत्र के पहले दिन दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारत न किसी को डराता है और न ही किसी से डरता है। उन्होंने कहा, गुरु तेग बहादुर जी ने हमें सिखाया है-भय काहू को देत नय, नय भय मानत आन यानी हम ना किसी को डराएं, और ना किसी से डरकर जिएं। उन्होंने कहा कि इसी निडर भावना से भारत ने सिद्ध किया है कि शक्ति का प्रयोग उत्तरदायित्व और विवेक के साथ किया जा सकता है।

उन्होंने कहा, ऑपरेशन सिंदूर से विश्व ने भारतीय सेना का शौर्य और पराक्रम देखा है। हमारे देश ने अपने संसाधनों के बल पर आतंकियों के अड्डों को ध्वस्त कर दिया। मेरी सरकार ने कड़ा संदेश दिया कि भारत पर किसी भी आतंकी हमले का जवाब दृढ़ और निर्णायक होगा। सिंधु जल समझौते को स्थगित किया जाना भी आतंकवाद के विरुद्ध हमारी लड़ाई का हिस्सा है। देश की रक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए मिशन सुदर्शन चक्र पर भी काम हो रहा है।

राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि सरकार देश को हर क्षेत्र और विशेष रूप से रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर और ठोस प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा, आज मेक इन इंडिया के विजन के साथ बने उत्पाद, दुनिया के अलग-अलग बाजारों तक पहुंच रहे हैं। स्वदेशी को लेकर भी देशवासियों में बहुत उत्साह है।

Read More दिल्लीवासियों के लिए राहत की खबर: होली से पहले वायु गुणवत्ता में सुधार, हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 में भारत का रक्षा उत्पादन डेढ़ लाख करोड़ रुपए को पार कर गया है और रक्षा निर्यात भी रिकॉर्ड 23 हजार करोड़ रुपए से ऊपर चला गया है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद,'मेड इन इंडिया डिफेंस प्लेटफॉर्म्स पर लोगों का भरोसा मजबूत हुआ है।

Read More मिश्रित संकेतों के बीच गुरूवार को शेयर बाजारों में तेजी, इन कंपनियों में दिखेगा जोरदार एक्शन

  • वर्ष 2025 में डेढ़ लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का रक्षा उत्पादन हुआ।
  • सेमीकंन्डक्टर क्षेत्र में 10 नयी फैक्ट्रियां शुरू की जायेंगी।
  • क्रिटिकल मिनरल क्षेत्र में दूसरे देशों पर निर्भरता कम करने के प्रयास किये जा रहे हैं ।
  • संकटों के बावजूद देश आर्थिक स्थिति मजबूत हुई ।
  • अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है।
  • ढांचागत निर्माण के क्षेत्र में नये कीर्तिमान स्थापित हुए है।
  • गरीबों को 32 लाख नये घर मिले हैं।
  • 95 करोड़ देशवासियों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाया गया।
  • लखपति दीदी की संख्या दो करोड़ से ज्यादा हो गयी है, इसे जल्दी तीन करोड़ करने का लक्ष्य।
  • रिफॉर्म के मार्ग पर चल रही है सरकार।
  • वर्ष 2024-25 में खाद्यान्न और बागवानी का रिकॉर्ड उत्पादन हुआ।

Post Comment

Comment List

Latest News

महिला दिवस 2026 के उपलक्ष्य में “एक्सीलेंसी अवार्ड्स 2026” का पोस्टर लॉन्च महिला दिवस 2026 के उपलक्ष्य में “एक्सीलेंसी अवार्ड्स 2026” का पोस्टर लॉन्च
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राजस्थान सरकार के उद्योग विभाग द्वारा "एक्सीलेंसी अवार्ड्स 2026" का आयोजन किया जाएगा। गुरुवार को इसका...
गणगौर पूजन का शुभारंभ, युवतियां सुबह-सुबह करने लगीं ईसर-गणगौर की पूजा
जयपुर दक्षिण पुलिस की साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई: 57% शिकायतों का निस्तारण, 30 लाख के 121 मोबाइल बरामद
भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला: यात्रियों की सुविधा को देखते हुए यशवंतपुर-बीकानेर एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन
रनवे टच करते ही फिर उड़ी फ्लाइट, 12 मिनट तक हवा में अटकी रहीं 147 यात्रियों की सांसें
प्रदेश में पारा 40 डिग्री के नजदीक: अभी और बढ़ेगा तापमान, जानें क्यों बढ़ी अचानक इतनी गर्मी ?
यूरोपीय देशों का बड़ा फैसला: ड्रोन हमले के बाद साइप्रस की ओर भेजेंगे नौसेना, जानिए युद्ध में अब किसकी होगी एंट्री?