पुड्डुचेरी विधानसभा चुनाव परिणाम LIVE : राज्य में BJP बहुमत के आंकड़ें के पार, जीत की ओर अग्रसर NDA, मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी जीते

रंगासामी ने थट्टनचावडी विधानसभा सीट जीती, 4441 वोट मिले

पुड्डुचेरी विधानसभा चुनाव परिणाम LIVE : राज्य में BJP बहुमत के आंकड़ें के पार, जीत की ओर अग्रसर NDA, मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी जीते

पुड्डुचेरी विधानसभा चुनाव परिणाम की तस्वीर साफ। भाजपा नीत गठबंधन NDA को बहुमत। मुख्यमंत्री एन. रंगासामी ने चुनाव जीता। उन्होंने 4441 वोटों से जीत हासिल की। निकटतम प्रतिद्वंदी एनएमके पार्टी के ई विनयागम को चुनावी मैदान में शिकस्त दी।

नई दिल्ली। पुड्डुचेरी विधानसभा चुनाव के परिणाम को लेकर मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 8 बजे शुरू हुई। सबसे पहले पोस्टल बैलेट और उसके बाद ईवीएम की मतगणना की गई। मतगणना के बाद रुझान भी लगभग सभी सीटों के सामने आ चुके हैं। रूझानों को देखते हुए भाजपा नीत गठबंधन NDA बहुमत के आंकड़े के करीब है, जिससे सत्ता को लेकर तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है। पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगासामी ने थट्टनचावडी विधानसभा सीट जीत ली है। उन्होंने 4441 वोटों से जीत हासिल की। रंगासामी को कुल 10024 वोट मिले है।ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (एआईएनआरसी) के उम्मीदवार रंगासामी को 10,024 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी ई. विनायगम (नेयम मक्कल कझगम) को 5,583 वोट मिले। 

चुनाव आयोग के अनुसार मतगणना के लिए सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गयी थी। सभी मतगणना केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर राष्ट्रव्यापी बहस के बीच विधानसभा के चुनावों में मतदाताओं ने मतदान में बढ़चढ़कर भाग लिया था। पुड्डुचेरी में वहां 30 सीटों के लिए 294 उम्मीदवार अपनी चुनावी किस्मत आजमाई। पुड्डुचेरी में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और कांग्रेस की अगुवाई वाले विपक्षी गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला रहा। 

 

                                   कुल सीट : 30                          बहुमत : 16

Read More कार रिपेयरिंग गैराज में दो LPG सिलेंडर फटे :7 झुलसे,भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में बच्ची ने तोड़ा दम 

पार्टी आगे जीते कुल
एनडीए 5 12 17
कांग्रेस 1 2 3
अन्य 2 3 5
  • थट्टनचावड़ी विधानसभा सीट से एन रंगास्वामी 4441 मतों से आगे

पुड्डुचेरी के थट्टनचावड़ी विधानसभा सीट से एआईएनआरकांग्रेस के उम्मीदवार एवं मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी एनएमके पार्टी के ई विनयागम से 4441 मतों से आगे चल रहे हैं। 

Read More भारत-साइप्रस सम्बन्ध रणनीतिक साझेदारी में बदले : भारत में निवेश को दोगुना करेगा साइप्रस, मोदी ने कहा- वैश्विक चुनौतियों के समाधान के लिए अंतरराष्ट्रीय संस्थानों में सुधार की जरूरत

  • एआईएनआरसी को बढ़त, मुख्यमंत्री रंगास्वामी विजयी

पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की मतगणना में अब तक के चुनाव परिणाम के मुताबिक ऑल इंडिया एन. आर. कांग्रेस (एआईएनआरसी) ने चार सीटों पर विजय हासिल कर ली है और पांच सीटों पर बढ़त बनाये हुये है। चुनाव आयोग के अनुसार केन्द्रशासित प्रदेश की 30 सीटों में से 17 सीटों के रूझान प्राप्त हुये है जहां एआईएनआरसी ने चार सीटों पर जीत हासिल की है और पांच पर बढ़त बनाये हुये है। थट्टनचावड़ी विधानसभा सीट से एआईएनआरसी उम्मीदवार एवं मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी विजयी हुये है। रंगास्वामी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी नेयम मक्कल कषगम (एनएमके) के ई विनयागम को 4441 मतों के अंतर से हराया। इसके अलावा एआईएनआरसी ने मुथियालपेट, एरियनकौप्पम और एमबलेम सीट पर भी विजय हासिल की है। वहीं भारतीय जनता पार्टी भी एक सीट जीत गयी है और एक पर बढ़त बनाये हुये है। भाजपा ने मन्नादिपेट सीट जीत ली है और नेरावी-टी.आर.पट्टिनम सीट पर बढ़त बनाये हुये है। इसके अलावा कांग्रेस, अन्नाद्रमुक और द्रमुक ने एक-एक सीट पर जीत हासिल की है। तीन अन्य सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार बढ़त बनाये हुये हैं। 

Read More ईरान के साथ शांति बातचीत को और समय देना चाहते है ट्रंप, बोले- कूटनीति को एक मौका देने के लिए फिर शुरू नहीं करेंगे हमले

  • अनबाझगन उप्पलम सीट से हुए विजयी

पुडुचेरी में अन्नाद्रमुक राज्य सचिव ए अनबाझगन ने सोमवार को उप्पलम सीट से टीवीके के एस शिवा को 1,026 वोटों के अंतर से हराया। गौरतलब है कि 09 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में अनबाझगन ने सत्तारूढ़ एआईएनआरसी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सहयोगी के रूप में चुनाव लड़ा। पिछले चुनाव में उन्हें द्रमुक उम्मीदवार अनिबल कैनेडी ने हराया था, जो इस बार तीसरे स्थान पर रहे। अन्नाद्रमुक ने इस बार उप्पलम और ओरलियनपेट सीटों से चुनाव लड़ा था। अनबाझगन ने उप्पलम सीट से विजय के नेतृत्व वाली टीवीके के अपने प्रतिद्वंद्वी शिवा को हराकर जीत हासिल की। अनबाझगन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी टीवीके के एस शिवा को 1026 मतों के अंतर से हराया। अनबाझगन को कुल 9099 मत पड़े जबकि शिवा ने 8073 मत हासिल किये। तीसरे स्थान पर द्रमुक के ए. केन्नेडी रहे जिन्हे 5327 मत पड़े। इसके अलावा नोटा में 151 वोट डाले गये। इस बार अन्नाद्रमुक ने द्रमुक से यह सीट छीन ली है।

  • मन्नादिपेट विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार ए नमशिवायम जीते

पुड्डुचेरी की मन्नादिपेट विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार ए नमशिवायम ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस उम्मीदवार टीपीआर सेल्वामे को 6110 मतों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की।

  • नेल्लिथोपे विधानसभा सीट से द्रमुक उम्मीदवार वी. कार्तिझुएयाने जीते 

पुड्डुचेरी की नेल्लिथोपे विधानसभा सीट से द्रमुक उम्मीदवार वी. कार्तिझुएयाने ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय उम्मीदवार ओम शक्ति शेखर को 850 वोट से हराकर दर्ज की ।

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन