लोकसभा में दूसरे सप्ताह के पहले दिन में भी बाधित रहा प्रश्न काल: विपक्ष का जोरदार हंगामा, सी.पी. राधाकृष्णन ने की अंडर-19 क्रिकेट टीम की सराहना और भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं

लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही स्थगित

लोकसभा में दूसरे सप्ताह के पहले दिन में भी बाधित रहा प्रश्न काल: विपक्ष का जोरदार हंगामा, सी.पी. राधाकृष्णन ने की अंडर-19 क्रिकेट टीम की सराहना और भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं

बजट सत्र के दौरान विपक्ष के हंगामे से लोकसभा की कार्यवाही बाधित रही। अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रश्नकाल नहीं चल पाने पर सदन को 12 बजे तक स्थगित किया।

नई दिल्ली। लोकसभा में बजट सत्र के दूसरे सप्ताह के पहले दिन सोमवार को भी विपक्षी दलों के सदस्यों का हंगामा जारी रहा जिसके कारण अध्यक्ष ओम बिरला को सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन को बताया कि 6 फरवरी को अंडर-19 भारतीय क्रिकेट टीम ने विश्व कप जीता है इसके लिए उन्हें वह सदन की तरफ से बधाई देते हैं। 

युवा क्रिकेट टीम को बधाई देने के बाद ओम बिरला ने प्रश्न काल की कार्रवाई शुरू की तो विपक्षी दलों के सदस्य अपनी मांगों को लेकर सीटों पर खड़े हो गये और जोर-जोर से बोलने लगे। अध्यक्ष ने इसी बीच प्रश्न काल की कार्यवाही को आगे बढ़ाया लेकिन विपक्ष की तरफ से तेज हंगामा शुरू हो गया।

ओम बिरला ने हंगामा कर रहे सदस्यों से कहा कि प्रश्न काल के बाद सदस्यों को बोलने का अवसर दिया जाएगा। उनका कहना था कि वह हमेशा सब सदस्यों को बोलने का अवसर देते हैं इसलिए सदन को बाधित नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि बजट पर चर्चा होगी तो सभी दलों को अपनी बात रखने का मौका मिलेगा इसलिए प्रश्न काल को चलने दें। उनका कहना था कि यह सदस्यों का समय होता है और सबको मौका मिलना चाहिए इसलिए वह सभी सदस्यों से सदन को बाधित न करने का आग्रह कर रहे है। सदन में सार्थक चर्चा के लिये सहयोग करें। 

उन्होंने तेज लहजे में कहा कि सदस्य नियमित सदन की कार्यवाही को बाधक करने का प्रयास कर रहे हैं और उन्हें ऐसा नहीं होना चाहिए।इसी बीच सदस्य नारे लगाते हुए सदन के बीचों-बीच आ गये और शोर शराबा करने लगे। हंगामा और बढऩे लगा तो ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी। 

Read More नेपाल चुनाव: रैपर से नेता बने बालेन शाह पड़ रहे पुराने दिग्गजों पर भारी, पीएम की रेस में सबसे आगे, भारत से है खास नाता

राज्यसभा ने सोमवार को अंडर-19 विश्वकप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम की तारीफ की और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने टीम की उपलब्धि का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने जिम्बाववे के हरारे में इंग्लैंड को बड़े अंतर से हराकर देश का मान बढ़ाया है। 

Read More राफेल के बाद एसयू-57; चीनी जे-35 के खिलाफ बड़ी तैयारी-अमेरिकी एफ-35 नहीं, जानिए आखिर कैसे रूसी जेट भारत के लिए साबित होगा गेमचेंजर? 

यह रिकॉर्ड छठी जीत हमारे युवाओं की प्रतिभा और प्रतिबद्धता को दिखाती है। सफलता का श्रेय पूरी टीम को जाता है, खासकर युवा प्रतिभा वैभव सूर्यवंशी की विशेष सराहना करनी होगी जिन्होंने 175 रन बनाये जो अंडर-19 विश्वकप फाइनल में सबसे अधिक है। उन्होंने इस जीत के लिए टीम के सभी सदस्यों, कोच और पूरे सपोर्ट स्टाफ का बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Read More पीएम मोदी ने की केरल के केयरगिवर्स के थिरुवथिरा की शानदार प्रस्तुति की तारीफ, संस्कृति को बचाने के लिए की प्रवासियों की प्रशंसा 

Post Comment

Comment List

Latest News

अवैध कब्जों पर जेडीए कसेगा शिकंजा : चलेगा विशेष अभियान, 2 माह में 233 करोड़ की भूमि कब्जा मुक्त अवैध कब्जों पर जेडीए कसेगा शिकंजा : चलेगा विशेष अभियान, 2 माह में 233 करोड़ की भूमि कब्जा मुक्त
जेडीए ने अवैध कब्जों पर सख्ती बढ़ाते हुए पिछले दो महीनों में 37 बीघा सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई, जिसकी...
एसओजी की कार्रवाई : 25 हजार का ईनामी डमी अभ्यर्थी गिरफ्तार, असली अभ्यर्थियों की परीक्षा देकर कराता था पास
कांग्रेस-डीएमके में सीट शेयरिंग फाइनल: कांग्रेस 28 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, गठबंधन की औपचारिकताएं पूरी 
जेन-Z के विद्रोह से बैलेट तक, नेपाल में आज आम चुनाव: युवा लहर जीतेगी या दिग्गज नेता, नेपाल चुनाव से पहले पूर्व पीएम केपी ओली का बड़ा बयान 
होली पर सफाई का औचक निरीक्षण : रात में फील्ड में पहुंचे निगम आयुक्त, शहर को साफ एवं स्वच्छ बनाने के लिए स्पेशल टीमों का किया गठन
लगातार तीन दिन की बड़ी गिरावट के बाद शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 414 अंक की बढ़त के साथ 79,530 पर खुला
खाड़ी देशों में युद्ध के हालात से फ्लाइट्स संचालन प्रभावित: यात्रियों की चिंता बढ़ी, जानें दिल्ली से जयपुर तक आज कितनी फ्लाइट्स कैंसिल