तेलंगाना के दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी: सीएम ए. रेवंत रेड्डी ने किया जोरदार स्वागत, कांग्रेस समिति प्रशिक्षण कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

राहुल गांधी और सीएम रेड्डी की विकाराबाद में अहम बैठक

तेलंगाना के दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी: सीएम ए. रेवंत रेड्डी ने किया जोरदार स्वागत, कांग्रेस समिति प्रशिक्षण कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

लोकसभा विपक्ष के नेता राहुल गांधी सोमवार को हैदराबाद पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने उनका स्वागत किया। राहुल गांधी विकाराबाद में डीसीसी अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन और पीसीसी की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में भाग लेंगे। इस दौरे का उद्देश्य तेलंगाना में कांग्रेस संगठन को और अधिक सशक्त बनाना है।

हैदराबाद। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सोमवार को तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद पहुंचे, जहां शमशाबाद स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राज्य के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने उनका स्वागत किया।

हवाई अड्डे पर आगमन के तुरंत बाद राहुल गांधी, मुख्यमंत्री के साथ विकाराबाद जिले के दौरे पर निकल गये। वहां वह आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जिला कांग्रेस समिति (डीसीसी) के अध्यक्षों के प्रशिक्षण से संबंधित समापन कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

सांसद एवं कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल भी उनके साथ थे। ये नेता विकाराबाद स्थित आर्टस एंड साइंस कॉलेज परिसर में प्रदेश कांग्रेस समिति (पीसीसी) की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में शामिल होने वाले हैं।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, दिन के अंत में राहुल गांधी, रेड्डी और वेणुगोपाल विकाराबाद जिले की अनंतगिरी पहाड़ियों में स्थित अनंतगिरी हरित होटल में डीसीसी अध्यक्षों की प्रशिक्षण कक्षाओं की समापन बैठक में शिरकत करेंगे।

Read More अमेरिका-ईरान में सीजफायर पर जुबानी ‘फायर’: वार्ता के लिए वेंस पाकिस्तान रवाना, ईरान के प्रतिनिधिमंडल को लेकर अनिश्चितता

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ