बिहार में क्षेत्रीय मक्का अनुसंधान केंद्र के स्थानांतरण के विरोध में रैली : पप्पू यादव ने निकाली विशाल पदयात्रा, हजारों किसान, नागरिक और कार्यकर्ता बने हिस्सा 

हम चुप नहीं बैठेंगे और इस अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करते रहेंगे

बिहार में क्षेत्रीय मक्का अनुसंधान केंद्र के स्थानांतरण के विरोध में रैली : पप्पू यादव ने निकाली विशाल पदयात्रा, हजारों किसान, नागरिक और कार्यकर्ता बने हिस्सा 

यह पदयात्रा बेगूसराय के पावर हाउस चौक से शुरू होकर हड़ताली चौक तक निकाली गई, जिसमें हजारों किसानों, स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया

बेगूसराय। बिहार में पूर्णिया से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने क्षेत्रीय मक्का अनुसंधान एवं बीज उत्पादन केंद्र, कुशमहौत (बेगूसराय) को शिवमोग्गा (कर्नाटक) में स्थानांतरित करने के केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ आज बेगूसराय में एक विशाल पदयात्रा निकाली। यह पदयात्रा बेगूसराय के पावर हाउस चौक से शुरू होकर हड़ताली चौक तक निकाली गई, जिसमें हजारों किसानों, स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

पदयात्रा के दौरान सांसद ने केंद्र सरकार पर बिहार के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, क्षेत्रीय मक्का अनुसंधान केंद्र बिहार के किसानों के लिए जीवन रेखा है। इसे कर्नाटक स्थानांतरित करना बिहार की कृषि अर्थव्यवस्था और किसानों के हितों पर सीधा हमला है। मक्का उत्पादन में बिहार का अहम योगदान है, फिर भी केंद्र सरकार इस केंद्र को राज्य से बाहर ले जाकर हमारे किसानों को ठगने का काम कर रही है।

यादव ने कहा कि ये पदयात्रा सिर्फ एक विरोध नहीं, बल्कि बिहार की मिट्टी और किसानों के सम्मान की लड़ाई है। हम चुप नहीं बैठेंगे और इस अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करते रहेंगे। केंद्र सरकार को यह फैसला वापस लेना होगा, वरना बिहार की जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। पदयात्रा में शामिल लोगों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मक्का अनुसंधान केंद्र को बेगूसराय में ही बनाए रखने की मांग को लेकर नारे लगाए। यादव ने सरकार से मांग की है कि किसानों की आजीविका से जुड़े इस महत्वपूर्ण संस्थान को स्थानांतरित करने का निर्णय तत्काल रद्द किया जाए।

 

Read More नीतीश कुमार ने किया 542 करोड़ की लागत से बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय को जोड़ने वाली सुरंग का कार्यारंभ, तेजी से कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश

Read More कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का शिलान्यास : एयरपोर्ट बनने से हाड़ौती में औद्योगिक विकास को लगेंगे पंख, मुख्यमंत्री बोले- प्रधानमंत्री व लोकसभा अध्यक्ष के प्रयासों से यह सपना साकार हो रहा

 

Tags: padyatra  

Post Comment

Comment List

Latest News

61 वर्ष के हुए आमिर खान : हिंदी सिनेमा को दी कई यादगार फिल्में, जानें संघर्ष से ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ बनने तक के प्रेरक फिल्मी सफर के बारे में  61 वर्ष के हुए आमिर खान : हिंदी सिनेमा को दी कई यादगार फिल्में, जानें संघर्ष से ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ बनने तक के प्रेरक फिल्मी सफर के बारे में 
बॉलीवुड के अभिनेता-फिल्मकार आमिर खान 61 वर्ष के हो गए। जन्म 14 मार्च 1965 को मुंबई में। बाल कलाकार के...
यह तो सरासर लापरवाही है, 5 दिनों से टूटी पड़ी नहर की दीवार
पूर्वोत्तर भारत में भी सक्रिय होने की तैयारी में सपा : असम चुनाव में उतरने की रणनीति पर कर रही काम, अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में उम्मीदवार उतार सकती है पार्टी; अखिलेश यादव करेंगे चुनाव-प्रचार
आम राजा अल्फांसो अप्रैल में देगा दस्तक, महाराष्ट्र के देवगढ़ और रत्नागिरी से होगी आवक
ईरानी युद्धपोत के चालक दल और नागरिक कोच्चि से रवाना : कोलंबो से आया विशेष चार्टर्ड विमान, केरल में था उनका अस्थायी प्रवास
अमेरिका ने की घोषणा : ईरानी नेतृत्व की जानकारी देने वाले को मिलेगा एक करोड़ डॉलर का ईनाम, ईरान की सत्ता और सैन्य तंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे अधिकारियों को किया लक्षित
वैश्य समाज की मंथन बैठक : समाज में एकता और विकास पर चर्चा, मुख्यमंत्री ने वैश्य समाज को बताया देश की आर्थिक रीढ़