राम मंदिर ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं की आस्था से किया खिलवाड़, कांग्रेस ने कहा- मंदिर परिसर के सीसीटीवी कैमरे की डिलीट की रिकॉर्डिंग

चोरी का खुलासा होने से श्रद्धालुओं की आस्था पर आघात

राम मंदिर ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं की आस्था से किया खिलवाड़, कांग्रेस ने कहा- मंदिर परिसर के सीसीटीवी कैमरे की डिलीट की रिकॉर्डिंग
कांग्रेस ने अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट पर चढ़ावे और चंदे में कथित गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। पार्टी का दावा है कि चोरी के खुलासे के बाद सीसीटीवी हटाए गए, रिकॉर्डिंग मिटाई गई और छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई कर मामले को दबाने की कोशिश हुई। कांग्रेस ने कहा कि इससे करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंची है।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से जुड़े मामलों में शुरू से ही अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप सामने आते रहे हैं, लेकिन अब चढ़ावे और चंदे की चोरी का खुलासा होने से करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था पर गंभीर आघात हुआ है। कांग्रेस प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने शनिवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि ट्रस्ट ने वित्तीय जांच-पड़ताल के लिए एजेंसियां नियुक्त की थीं, जिन्होंने कई सुझाव दिये, लेकिन ट्रस्ट ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया। उनका कहना था कि जब कथित चोरी के मामलों का खुलासा होने लगा और मंदिर के कैश काउंटिंग एजेंट महिपाल सिंह ने कई तथ्य सार्वजनिक किये, तो उन्हें पद से हटा दिया गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बाद जैसे-जैसे और खुलासे होने लगे, मंदिर परिसर से सीसीटीवी कैमरे हटा दिये गये और उनकी रिकॉर्डिंग डिलीट कर दी गयी। विशेष जांच दल (एसआईटी) की रिपोर्ट के बाद कुछ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी, लेकिन उसमें केवल छोटे कर्मचारियों के नाम शामिल किये गये। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा के इस्तीफे की खबरें हैं, हालांकि बाद में कहा गया कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है।

सिंह ने कहा कि राम भूमि पर निर्माण कार्य शुरू होने के साथ ही भूमि खरीद में भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। सरकार ने जांच कराने की बात कही थी, लेकिन उस जांच का परिणाम आज तक सामने नहीं आया। इसके बाद मंदिर निर्माण में भ्रष्टाचार और अब चढ़ावे की चोरी के आरोप सामने आये हैं। उन्होंने कहा कि शुरुआत में चंपत राय ने दावा किया था कि कोई उल्लेखनीय गड़बड़ी नहीं हुई है, लेकिन जैसे-जैसे मामले की परतें खुलती गयीं, ट्रस्ट के ही एक वरिष्ठ सदस्य ने इसे भ्रष्टाचार नहीं बल्किडाकाबताया। उन्होंने आरोप लगाया कि करोड़ों भारतीयों ने भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण के लिए श्रद्धा और विश्वास के साथ दान दिया, लेकिन ट्रस्ट से जुड़े लोगों ने श्रद्धालुओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया और जमकर लूट की।

कांग्रेस ने कहा कि वह पहले से ही ट्रस्ट की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाती रही है, लेकिन उसकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया गया। पार्टी ने पूछा कि पूरे मामले की निष्पक्ष तथा पारदर्शी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है।

Read More एनटीए ने प्रतियोगिता परीक्षाओं का बनाया मजाक : युवाओं के टूट रहे सपने, खेड़ा बोले- परीक्षा एजेंसी ने छात्रों के दिल में भरा खौफ

Tags: devotees

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर एयरपोर्ट : उड़ान से पहले इंडिगो विमान में तकनीकी खराबी, करीब दो घंटे की देरी के बाद दिल्ली के लिए रवाना जयपुर एयरपोर्ट : उड़ान से पहले इंडिगो विमान में तकनीकी खराबी, करीब दो घंटे की देरी के बाद दिल्ली के लिए रवाना
जयपुर से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की सुबह 6:45 बजे की फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण उड़ान से पहले रोकी।...
भारत में ट्रंप के नाम की सड़क, अमेरिकी राष्ट्रपति ने जताई सरकार के फैसले पर खुशी
तहसील ने भी कर दी नियम विरुद्ध रजिस्ट्री, डीएफओ ने कलक्टर से लगाई कार्रवाई की गुहार
अमेरिका की लेबनान-इजरायल के बीच प्रारूप समझौते की घोषणा : हिजबुल्लाह को रखा बाहर, शांति और सुरक्षा की दिशा में बताया पहला कदम
वायदा बाजार की तेजी का असर : सोना और चांदी नई ऊंचाई पर पहुंचे, जानें क्या है भाव  
राम मंदिर ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं की आस्था से किया खिलवाड़, कांग्रेस ने कहा- मंदिर परिसर के सीसीटीवी कैमरे की डिलीट की रिकॉर्डिंग
राजस्थान विधिक माप विज्ञान नियमों में होंगे बदलाव, सरकार ने मांगे सुझाव