री-इवैल्यूएशन ने बदली किस्मत, रांची की छात्रा को मिले 500 में से 500 अंक

री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन किया था

री-इवैल्यूएशन ने बदली किस्मत, रांची की छात्रा को मिले 500 में से 500 अंक
रांची की अवनी केजरीवाल ने CBSE 12वीं परीक्षा 2026 में री-इवैल्यूएशन के बाद इतिहास रच दिया। अंग्रेजी में 19 और बिजनेस स्टडीज में 5 अंक बढ़ने से उनका स्कोर 476 से बढ़कर 500/500 हो गया। डीपीएस सेल टाउनशिप की छात्रा अवनी ने सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को देते हुए बिजनेस मैनेजमेंट में करियर बनाने की इच्छा जताई।

नई दिल्ली। सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के री-इवैल्यूएशन परिणाम ने झारखंड के रांची की छात्रा अवनी केजरीवाल को बड़ी सफलता दिलाई है। पुनर्मूल्यांकन के बाद अवनी का स्कोर बढ़कर 500 में 500 अंक हो गया। खास बात यह है कि प्रारंभिक परिणाम में उन्हें अंग्रेजी और बिजनेस स्टडीज विषय में अपेक्षा से कम अंक मिले थे, जिसके बाद उन्होंने री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन किया था।

री-इवैल्यूएशन के दौरान अंग्रेजी विषय में उनके 19 अंक और बिजनेस स्टडीज में 5 अंक बढ़ाए गए। कुल 24 अंकों की बढ़ोतरी के साथ उनका अंतिम परिणाम पूर्णांक तक पहुंच गया। अवनी ने बताया कि उन्हें अपने प्रदर्शन पर पूरा भरोसा था और यही वजह रही कि उन्होंने उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच कराने का निर्णय लिया।

अवनी रांची के धुर्वा स्थित डीपीएस सेल टाउनशिप स्कूल की छात्रा हैं। उनके पिता मितेश केजरीवाल व्यवसायी हैं, जबकि माता पूनम केजरीवाल गृहिणी हैं। परिवार के अनुसार अवनी शुरू से ही पढ़ाई में मेहनती, अनुशासित और लक्ष्य के प्रति समर्पित रही हैं। अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अवनी ने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उन्होंने कहा कि परिवार और शिक्षकों के सहयोग ने उन्हें हमेशा बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। भविष्य में वह बिजनेस मैनेजमेंट के क्षेत्र में करियर बनाना चाहती हैं।

 

Read More रेखा गुप्ता का नया प्लान : दिल्ली में परीक्षार्थियों के साथ परिजनों के लिए खास व्यवस्था, बैठने के लिए AC जैसी सुविधा वाले कूलिंग जोन तैयार

Tags: Student

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

हिजबुल्ला प्रमुख ने डोनाल्ड ट्रंप पर लगाए कई आरोप हिजबुल्ला प्रमुख ने डोनाल्ड ट्रंप पर लगाए कई आरोप
हिजबुल्ला प्रमुख शेख नईम कासिम ने अमेरिका पर लेबनान में इजराइली सैन्य कार्रवाई को समर्थन देने का आरोप लगाया है। ...
सोसायटी में युवती की सुरक्षा पर सवाल, पड़ोसी पर छेड़छाड़ का आरोप
चंडीगढ़ में गत्ता बॉक्स फैक्ट्री में लगी भीषण आग : दूर-दूर तक दिखाई दी लपटें, धुएं से आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल
युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, ऊंचाई से गिरने की आशंका
कोडाई प्रीमियर लीग सीजन-10 : राघव की घातक गेंदबाजी और सम्यक की सूझबूझ भरी बल्लेबाजी से जीती कोडाई स्मैशर्स
करोड़ों की धोखाधड़ी का पर्दाफाश, 3 इनामी आरोपी गिरफ्तार
फीफा विश्व कप-2026 : लियोनेल मेसी बने विश्व कप इतिहास के टॉप स्कोरर, अर्जेंटीना नॉक आउट दौर में