ऐतिहासिक गिरावट: डॉलर के मुकाबले ₹97 के करीब पहुंचा भारतीय रुपया, लगातार तीसरे दिन भारी दबाव

घरेलू मुद्रा में लगातार गिरावट

ऐतिहासिक गिरावट: डॉलर के मुकाबले ₹97 के करीब पहुंचा भारतीय रुपया, लगातार तीसरे दिन भारी दबाव
वैश्विक दबाव के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले ₹96.95 के रिकॉर्ड निचले स्तर तक फिसल गया। रुपया पिछले बंद से 19 पैसे गिरकर ₹96.89 प्रति डॉलर पर खुला। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और अंतरराष्ट्रीय तनाव के चलते घरेलू मुद्रा में लगातार गिरावट जारी है।

मुंबई। अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपये पर बुधवार को भी दबाव जारी रहा और यह 97 प्रति डॉलर के करीब पहुंच गया। पिछले कारोबार दिवस पर भारतीय मुद्रा 50 पैसे लुढ़ककर 96.70 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। रुपया आज 19 पैसे गिरकर 96.89 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और 96.9575 रुपये प्रति डॉलर के ऐतिहासिक निचले स्तर तक उतर गया।

बाद में यह हालांकि 96.77 रुपये प्रति डॉलर तक मजबूत हुआ। खबर लिखे जाते समय रुपया 16 पैसे गिरकर 96.86 रुपये प्रति डॉलर पर था।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन
जयपुर स्थित फोर्टी राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश और महिला स्वास्थ्य जागरूकता पर केंद्रित एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई।...
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महाराष्ट्र में सियासी तूफान: फडणवीस समर्थन में उतरे, पवार का मुख्यमंत्री पर तीखा हमला
पर्यावरण सरंक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान का आग़ाज़, 1 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प 
आरएएस मुख्य परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 27 जुलाई तक करें आवेदन; उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देखने का मौका
कर्नाटक कांग्रेस में मंत्री बनने की होड़: 20 सीटों पर 60 दावेदार, दिल्ली बैठक में नए मंत्रियों के नामों पर लग सकती है मुहर
यूरोप के जंगलों में भीषण आग : तेज हवाओं से बिगड़े हालात, फ्रांस-स्पेन से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर 
राजस्थान रोडवेज को मिली 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी