रूस ने की ईरान के न्यूक्लियर प्लांट पर मिसाइल अटैक की निंदा, कहा-इजराइल और अमेरिका को बंद करने चाहिए हमले, रेडियोलॉजिकल एवं पर्यावरणीय आपदा का खतरा होता है उत्पन्न  

परमाणु सुरक्षा पर संकट: रूस ने बुशहर संयंत्र पर हमले की निंदा की

रूस ने की ईरान के न्यूक्लियर प्लांट पर मिसाइल अटैक की निंदा, कहा-इजराइल और अमेरिका को बंद करने चाहिए हमले, रेडियोलॉजिकल एवं पर्यावरणीय आपदा का खतरा होता है उत्पन्न  

रूस ने ईरान के बुशहर परमाणु संयंत्र पर इज़रायल और अमेरिका के मिसाइल हमले को "अस्वीकार्य" बताया है। प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने चेतावनी दी कि परमाणु बुनियादी ढांचे पर ऐसी लापरवाही से पर्यावरणीय आपदा और रेडियोलॉजिकल खतरा पैदा हो सकता है। रूस ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय और IAEA से इस हमले की तत्काल निंदा करने की मांग की है।

मास्को। रूस ने ईरान में स्थित बुशहर परमाणु ऊर्जा संयत्र पर हुए गैर-जिम्मेदाराना हमले की निंदा की है और कहा है कि इजराइल और अमेरिका को ऐसे लापरवाह हमले बंद करने चाहिए, जो सुरक्षा जोखिम पैदा करते हैं। रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोव ने बुधवार को यह बात कही।

जखारोवा ने एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा, हम ईरान के बुशहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र की भीतरी परिधि में औक परिचालन इकाई से कुछ ही मीटर की दूरी पर किए गए गैरजिम्मेदाराना और अस्वीकार्य मिसाइल हमले की कड़ी निंदा करते हैं। इजरायल और अमेरिका को परमाणु अवसंरचना सुविधाओं पर लापरवाह हमलों को बंद करना चाहिए, जिससे पूरे क्षेत्र में रेडियोलॉजिकल एवं पर्यावरणीय आपदा का वास्तविक खतरा उत्पन्न होता है। 

रूसी राजनयिक ने कहा कि रूस पश्चिम एशिया में संघर्ष में शामिल पक्षों से समझदार बनने और युद्धविराम के प्रयास करने का आह्वान करता है। जखारोवा ने कहा, हम आईएईए से इस जघन्य घटना की स्पष्ट निंदा की उम्मीद करते हैं जिसकी सुरक्षा में बुशहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थित है। हम अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सभी जिम्मेदार एवं समझदार सदस्यों और विशेष रूप से खाड़ी देशों से उचित प्रतिक्रिया की उम्मीद करते हैं। 

ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन (एईओआई) ने मंगलवार को कहा कि एक मिसाइल संयंत्र के परिसर में गिरी लेकिन इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने कहा कि उसे इस घटना की जानकारी प्राप्त हुई है।

Read More मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार

Post Comment

Comment List

Latest News

खराब मौसम के चलते उदयपुर एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर सकी फ्लाइट : अहमदाबाद डायवर्ट, पायलट ने कम विजिबिलिटी के चलते यात्रियों की सुरक्षा को दी प्राथमिकता खराब मौसम के चलते उदयपुर एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर सकी फ्लाइट : अहमदाबाद डायवर्ट, पायलट ने कम विजिबिलिटी के चलते यात्रियों की सुरक्षा को दी प्राथमिकता
उदयपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट गुरुवार सुबह खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के चलते अहमदाबाद डायवर्ट करनी पड़ी। सुबह 6:50...
गुरुग्राम में खुला LPG ATM : मात्र 2-3 मिनट में भरेगा सिलेंडर, 14 किलो आएगी गैस
ईरान-इजरायल तनाव का विमानों पर असर : जयपुर से स्पाइसजेट की दुबई फ्लाइट रद्द, कई एयरलाइंस ने रोकी बुकिंग
किसान लोन क्लेम प्रक्रिया हुई आसान, अजमेर में 6 माह में 107 मामलों का निस्तारण
कतर के गैस हब ईरान के हमले से बढ़ी हलचल : एलएनजी उत्पादन और सप्लाई अस्थायी रूप से रोकी, भारत पर पड़ेगा सीधा असर
मिडिल ईस्ट संकट के बीच कनार्टक सीएम सिद्दारमैया ने लिखा हरदीप सिंह पुरी को पत्र: एलपीजी आपूर्ति बढ़ाने की मांग की, ऑटो एलपीजी की उपलब्धता पर जताई चिंता
राजस्थान दिवस पर सीएम भजनलाल शर्मा ने ‘मास्टर प्लान’ शिविरों का किया शुभारंभ, प्रदेश के समग्र और दीर्घकालिक विकास में मील का पत्थर होगी साबित