हरे निशान में खुले शेयर बाजार: सेंसेक्स 500 से ज्यादा अंक चढ़कर 74,035 पर खुला, इन स्टॉक्स में दिखेगा एक्शन

निफ्टी 23,250 के पार

हरे निशान में खुले शेयर बाजार: सेंसेक्स 500 से ज्यादा अंक चढ़कर 74,035 पर खुला, इन स्टॉक्स में दिखेगा एक्शन
घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को शानदार रिकवरी देखी गई। चौतरफा लिवाली के दम पर बीएसई सेंसेक्स 511 अंक की बढ़त के साथ 74,035 पर खुला। ऑटो, बैंकिंग और वित्तीय सेक्टरों में भारी निवेश से बाजार मजबूत हुआ, जबकि ट्रेंट और इंडिगो के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही।

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को शुरुआती तेजी देखी गयी और बीएसई का सेंसेक्स 500 अंक से अधिक की बढ़त में खुला। सेंसेक्स 511.15 अंक चढ़कर 74,035.41 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 356.67 अंक (0.49 प्रतिशत) ऊपर 73,880.93 अंक पर था। बाजार में इस समय चौतरफा लिवाली देखी जा रही है। ऑटो, रसायन, बैंकिंग और वित्तीय कंपनियों में निवेशक ज्यादा विश्वास दिखा रहे हैं।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की निफ्टी-50 सूचकांक 136.05 अंक की मजबूती के साथ 23,259.05 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 105.80 अंक यानी 0.46 प्रतिशत की बढ़त में 23,228.80 अंक पर रहा। सेंसेक्स की कंपनियों में ट्रेंट का शेयर ढाई फीसदी और इंडिगो का डेढ़ फीसदी चढ़ा। एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा और बजाज फिनसर्व के शेयर भी एक प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त में हैं। टाटा स्टील और एनटीपीसी में करीब एक प्रतिशत की गिरावट है। इंफोसिस, पावरग्रिड और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर भी नीचे चल रहे हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कैफे से लौट रहे युवक पर हमला : कार रुकवाकर की मारपीट, जानें पूरा मामला   कैफे से लौट रहे युवक पर हमला : कार रुकवाकर की मारपीट, जानें पूरा मामला  
प्रताप नगर थाना क्षेत्र में कैफे से घर लौट रहे 25 वर्षीय सूरज चौधरी पर 3-4 अज्ञात युवकों ने कार...
भारत-UK के बीच ऐतिहासिक व्यापार समझौता लागू, पीएम मोदी बोले- किसानों, MSME और प्रोफेशनल्स के लिए खुले नए अवसर
जयपुर में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, 'तिरंगा: ए जर्नी' ने बांधा समां
राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, कांग्रेस के खान और बीजेपी के अग्रवाल को सभापति ने दिलाई शपथ
UN में भारत का बड़ा संदेश: ऊर्जा परिवर्तन के लिए सुरक्षित वैश्विक सप्लाई चेन जरूरी, खनिज बनें विकास का इंजन
ईसीएलजीएस 5.0 से एमएसएमई को मिलेगा नया संबल, वैश्विक संकट के बीच अर्थव्यवस्था रहेगी मजबूत: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास
रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर! इंस्टामार्ट पर मिलेगा अब एलपीजी सिलेंडर, जल्द शुरू होगी ऑन-डिमांड डिलीवरी सेवा