नितिन नबीन बने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, भाजपा मुख्यालय में हुआ जोरदार स्वागत, अमित शाह की मौजूदगी में जेपी नड्डा ने सौंपा कार्यभार
नितिन नबीन को पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी
बिहार में भाजपा की जीत के बाद सड़क निर्माण मंत्री रहे नितिन नबीन को पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। दिल्ली भाजपा मुख्यालय में जेपी नड्डा और अमित शाह ने उनका स्वागत कर पदभार सौंपा।
नई दिल्ली। बिहार में भाजपा की प्रंचड जीत के बाद नीतीश सरकार में सड़क निर्माण मंत्री बनने वाले नितिन नबीन ने कभी नहीं सोचा था कि केंद्र की भाजपा सरकार आने वाले समय में उनको इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपने वाली है। रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन का आज दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में भव्य स्वागत हुआ। बताया जा रहा है कि भाजपा मुख्यालय आने के बाद ही नितिन नबीन को भी अचानक ही इस बात का पता चला की पार्टी ने उनको राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया है। भाजपा की कमान मिलने के बाद अब उनके समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
सोमवार सुबह दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधनी ने नितिन नबीन के दिल्ली पहुंचते ही जोरदार स्वागत किया, जिसके बाद दोनों नेता सीधे भाजपा मुख्यालय पहुंचे, जहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहले से ही मौजूद थे, उन्होंने नितिन नबीन का भाजपा मुख्यालय में स्वागत किया। इसके बाद जेपी नड्डा ने बिहार के युवा नेता के हाथों में कार्यकारी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी। जेपी नड्डा और अमित शाह ने नितिन नबीन को कार्यभार सौंपा और उसके बाद उनको बधाई दी।

Comment List