सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को दिया निर्देश, बिहार मतदाता सूची से हटाए 65 लाख नाम कारणों के साथ करें प्रकाशित 

गुहार स्वीकार करते हुए यह निर्देश दिया

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को दिया निर्देश, बिहार मतदाता सूची से हटाए 65 लाख नाम कारणों के साथ करें प्रकाशित 

गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर लगातार तीन दिनों तक संबंधित पक्षों की दलीलें विस्तार पूर्वक सुनने के बाद इस संबंध में आदेश पारित किया।

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को निर्देश दिया कि वह बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत प्रकाशित मसौदा मतदाता सूची से हटाए गए लगभग 65 लाख मतदाताओं की जिलावार सूची 21 अगस्त तक संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारियों की वेबसाइटों पर प्रकाशित कर दे। न्यायमूर्ति सूर्य कांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने इस विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर लगातार तीन दिनों तक संबंधित पक्षों की दलीलें विस्तार पूर्वक सुनने के बाद इस संबंध में आदेश पारित किया।

पीठ ने आयोग से कहा कि वह मसौदा सूची से नाम हटाने के कारणों का भी खुलासा करें। यह स्पष्ट करे कि आखिर मृत्यु, दूसरी जगह स्थायी निवास, दोहरी पंजीकरण के कारण मसौदा सूची में उनके नाम दर्ज नहीं किए गए। पीठ ने याचिकाकर्ताओं में शामिल एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉम्र्स (एडीआर) की गुहार स्वीकार करते हुए यह निर्देश दिया। एसोसिएशन ने हटाए हुए मतदाताओं की सूची कारण सहित प्रकाशित करने की गुहार लगाई थी।

अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने सुनवाई के दौरान चुनाव आयोग पर दुर्भावनापूर्ण इरादे का आरोप लगाया। उन्होंने कहा था कि चुनाव आयोग ने हटाए गए मतदाताओं के नाम कारण सहित प्रकाशित करने से इनकार कर दिया। चुनाव आयोग के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाएं गैर सरकारी संगठन (एनजीओ)- एडीआर, पीपुल्स यूनियन फॉर सिविल लिबर्टीज (पीयूसीएल), तृणमूल कांग्रेस पार्टी के लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा, स्वराज इंडिया के नेता योगेंद्र यादव, राष्ट्रीय जनता दल के सांसद मनोज झा, कांग्रेस पार्टी के नेता के सी वेणुगोपाल और मुजाहिद आलम सहित अन्य ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की वैधता को चुनौती दी है। 

 

Read More आर्टेमिस ढ्ढढ्ढ मिशन के अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा की परिक्रमा कर पृथ्वी पर लौटे : पृथ्वी से 4,06,000 किलोमीटर से अधिक दूर था अंतरिक्ष यान, सफलतापूर्वक की लैंडिंग

Tags: court

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ